14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडियन हिंदू, गो बैक ... कनाडा में खालिस्तानियों ने इंडिया डे परेड...

इंडियन हिंदू, गो बैक … कनाडा में खालिस्तानियों ने इंडिया डे परेड के सामने की नारेबाजी, तिरंगे का अपमान

Published on

टोरंटो:

कनाडा में जस्टिन ट्रूडो सरकार के संरक्षण में खालिस्तानी अलगवावादी खुलकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को खालिस्तान समर्थकों ने टोरंटो में इंडिया डे परेड को बाधित किया, जिससे कार्यक्रम में तनाव पैदा हो गया। कनाडा के टोरंटो में भारतवंशियों ने भारत की आजादी का सबसे उत्सव आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक समूहों की धमकी को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद जब इंडिया डे परेड निकाली गई तो किनारे खड़े खालिस्तानियों ने इसे बाधित करने की कोशिश की।

तिरंगे का किया अपमान
सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में भारत समर्थकों और खालिस्तानियों के बीच टकराव देखा गया है। इंडिया डे परेड के सामने खालिस्तानी ‘इंडियन हिंदू, गो बैक इंडिया’ और ‘न हिंदी न हिंदुस्तान, बन के रहेगा खालिस्तान’ के नारे लगा रहे थे। खालिस्तानियों ने भारतीय तिरंगे का अपमान भी किया। एक वीडियो में खालिस्तानी तिरंगे के ऊपर खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में खालिस्तानी तिरंगे को फाड़ रहा है, जबकि कनाडाई पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

भारतीयों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इस दौरान परेड में शामिल समर्थकों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर खालिस्तानी अलगावादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। एक समय तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झड़प की नौबत आ गई। टोरंटो में आयोजित इंडियन डे परेड में भारत के बाहर सबसे बड़ा भारतीय झंडा शामिल था। इसके साथ ही भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली कई झांकियां भी शामिल थीं। परेड का विरोध करने के लिए खालिस्तानियों ने पहले से ही योजना बनाई थी।

कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादियों और भारत समर्थकों के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पिछले सितंबर में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की टिप्पणी के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया था, जिसमें खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के लिंक का आरोप लगाया गया था। हाल के महीनों में कनाडा में खालिस्तान समर्थक गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसे लेकर भारत ने नाराजगी जताई है। नई दिल्ली ने कनाडा सरकार से अलगाववादी विचारधाराओं को बढ़ावा देने वाले समूहों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने का आह्वान किया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...