10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलसेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम! पंड्या-कुलदीप की आंधी में ढेर हुई बांग्लादेश

सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम! पंड्या-कुलदीप की आंधी में ढेर हुई बांग्लादेश

Published on

एंटीगा,

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धूम मचाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. उसने सुपर-8 राउंड में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है. भारतीय टीम ने शनिवार (22 जून) को हुए मैच में बांग्लादेश को 50 रनों से करारी शिकस्त दी.

इस हार के साथ बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. इस ग्रुप-1 में अब अगला मैच रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होगा. यदि इस मैच में अफगानिस्तान टीम हारती है, तो भारतीय टीम की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी.

भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश टीम ढेर
भारत-बांग्लादेश के बीच मुकाबला एंटीगा के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 197 रनों का टारगेट दिया. जवाब में बांग्लादेश टीम 8 विकेट गंवाकर 146 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा दिया.

बांग्लादेश टीम के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शंतो ने 32 गेंदों पर सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. जबकि तंजीद हसन ने 29 और रिशद हुसैन ने 24 रन बनाए. मगर कोई भी टीम को जीत नहीं दिला सका. भारतीय टीम के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को 2-2 सफलताएं मिलीं.

भारतीय बल्लेबाजों ने लगाई गेंदबाजों की क्लास
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए. टीम के लिए सभी बल्लेबाजों ने मिलकर गेंदबाजों की क्लास लगाई. विराट कोहली ने 28 गेंदों पर 37, ऋषभ पंत ने 24 गेंदों पर 36 और शिवम दुबे ने 24 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली. जबकि ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा ने 11 गेंदों पर 23 रन बनाए.

आखिर में हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों पर नाबाद 50 रन जड़े और ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई. दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज तंजीम हसन और स्पिनर रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा एक सफलता शाकिब अल हसन को मिली.

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का दबदबा
टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का दबदबा रहा है. मगर बांग्लादेश उलटफेर करने में माहिर है. भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि एक मैच बांग्लादेश जीता. भारत के खिलाफ बांग्लादेश को इकलौती जीत नवंबर 2019 में मिली थी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...