9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब में रहने वाले भारतीय हो जाएं सावधान... क्राउन प्रिंस MBS...

सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय हो जाएं सावधान… क्राउन प्रिंस MBS ने लिया कड़ा फैसला, ना मानने पर मिलेगी ‘सजा’

Published on

रियाद

सऊदी अरब की सरकार ने धार्मिक और राष्ट्रीय प्रतीकों के इस्तेमाल पर अहम फैसला लिया है। सऊदी ने निजी और कारोबारी इस्तेमाल के लिए धार्मिक और राष्ट्रीय प्रतीकों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश के वाणिज्य मंत्री डॉक्टर माजिद अल कसाबी ने कहा है कि सऊदी अरब किंगडम (केएसए) के इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतीकों के दुरुपयोग को रोकना है। इन नियमों का पालन ना करने पर जुर्माना और मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।

अरबी अखबार ओकाज की एक रिपोर्ट के अनुसार, माजिद अल कसाबी ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि धार्मिक और राष्ट्रीय प्रतीकों के गलत इस्तेमाल होने के कुछ लगातार सामने आए हैं। ऐसे में इन प्रतीकों की पवित्रता को बनाए रखने और इनके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये कदम देश की सरकार के धार्मिक प्रतीकों की पवित्रता बचाने के लिए समर्पण को दिखाता है।

कारोबारियों को करने होंगे नीतियों में बदलाव
मंत्रालय ने बताया है कि ये प्रतिबंध सऊदी अरब के राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग पर रोक लगाने वाले मौजूदा उपायों पर आधारित है। इसमें विश्वास की इस्लामी घोषणा(इस्लामिक डिक्लेरेशन ऑफ फेथ) और क्रॉस तलवारें और ताड़ के पेड़ के प्रतीक शामिल हैं। यह प्रतिबंध सऊदी नेताओं की तस्वीरों और नामों पर भी लागू होता है। ये मुद्रित सामग्री, सामान, गिफ्ट और प्रचार वस्तुओं पर उनके उपयोग पर प्रतिबंध लगाता है।

रिपोर्ट कहती है कि यह निर्णय आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के 90 दिन बाद प्रभावी हो जाएगा। इससे कारोबारियों को नए नियमों को समायोजित करने और इसके हिसाब से अपनी नीतियों में बदलाव करने की इजाजत दी जाएगी। सऊदी के वाणिज्य मंत्रालय ने इससे पहले प्रकाशनों, वस्तुओं और मीडिया विज्ञप्ति सहित वाणिज्यिक लेनदेन में राज्य के ध्वज, राज्य प्रतीक और नेतृत्व और अधिकारियों की छवियों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...