9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की अंजू ने केक काटकर मनाया पाकिस्‍तान की आजादी का जश्‍न,...

भारत की अंजू ने केक काटकर मनाया पाकिस्‍तान की आजादी का जश्‍न, खुद कहा था ‘मैं गद्दार नहीं’

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान गई अंजू का अब एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अंजू, नसरुल्‍ला के साथ है और केक काटकर पाकिस्‍तान की आजादी का जश्‍न मना रही है। 14 अगस्‍त को पाकिस्‍तान अपना स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। अंजू ने एक दिन पहले ही यह कहा है कि वह गद्दार नहीं है और ठीक एक दिन बाद उसका यह वीडियो सामने आ गया है। अंजू अपने पाकिस्‍तानी फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां चली गई थी। उसके दो बच्‍चे हैं और वह पहले से ही शादीशुदा है।

खुद को गद्दार मानने से इनकार
एक दिन पहले अंज का जो वीडियो आया था उसमें अंजू ने खुद को गद्दार मानने से इनकार कर दिया था। मगर अब अंजू के नए वीडियो के बाद भारत में लोग उस पर सवाल उठा रहे हैं। अंजू का मानना है कि भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही खूबसूरत देश हैं और वह गद्दार नहीं है। एक दिन पहले आए वीडियो में अंजू ने कहा, ‘सबको यही लग रहा है कि मैं आकर यहीं की तारीफ कर रही हूं। ऐसा नहीं है , जो है वही बता रही हूं। भारत भी खूबसूरत है और यह एक ही जमीन है। बॉर्डर तो बाद में बना है। मुझे भारत से प्‍यार नहीं है, ऐसा हरगिज नहीं है।’

भारत आएगी अंजू
अंजू ने कहा है कि वह इंडिया भी वापस आएगी, अकेले और नसरुल्‍ला के साथ भी। अंजू ने खुद के बारे में मीडिया में आ रही तमाम अफवाहों के दरकिनार कर दिया। उसका कहना था कि उसकी एक फोटो दिखाकर उसे देश का दुश्‍मन बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उसने अपने देश से गद्दारी की है, बच्‍चों के साथ गलत किया है, लेकिन ऐसा नहीं है। अंजू का कहना था कि वह भी इंसान है और लोगों को उसके लिए थोड़ा सा पॉजिटिव सोचना चाहिए। अंजू ने कहा कि किसी की दुश्‍मन नहीं है।

अंजू बनी अब फातिमा
34 साल की अंजू पाकिस्तान पहुंचने के बाद खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर के कुलशो में अपने 29 साल के पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला के घर पर ही रह रही है। अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी पुलिस स्टेशन के एक सीनियर ऑफिसर मुहम्मद वहाब ने बताया था कि नसरुल्ला और अंजू की शादी हो गई है और अंजू ने इस्लाम अपनाने के बाद निकाह किया है। भारत में अंजू के पति अरविंद ने राजस्थान के भिवाड़ी में मीडिया को बताया कि वह जयपुर जाने के बहाने घर से निकली थी लेकिन बाद में परिवार को पता चला कि वह पाकिस्तान में है। अंजू ने इस्‍लाम कबूल करने के बाद अपना नाम फातिमा रख लिया है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...