नई दिल्ली
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज (25 अक्टूबर) मैच का दूसरा दिन है.अब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे बल्लेबाजी कर रहे हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 30 रन के करीब है. भारतीय टीम की पहली पारी 156 के स्कोर पर सिमट गई. मिचेल सेंटनर ने अकेले 7 विकेट चटकाए. इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए. न्यूजीलैंड के पास 103 रन की बढ़त है।
रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल 30-30 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 18 और सरफराज खान 11 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 4 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप ने 6 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले आउट। मिचेल सैंटनर ने 7 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स ने 2 और टिम साउदी ने 1 विकेट लिए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पहली पारी चायकाल के बाद 79.1 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हुई। उसके आखिरी 7 विकेट महज 62 रन के भीतर गिरे। उसकी ओर से डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने अर्धशतक लगाए। मिचेल सैंटनर ने 51 गेंद में 33 रन की तेज पारी खेली। इन तीनों के अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 7 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिये।
