11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलजीत की तरफ भारत के कदम... यशस्वी और कोहली का शतक, फिर...

जीत की तरफ भारत के कदम… यशस्वी और कोहली का शतक, फिर गेंद से बुमराह और सिराज ने दिखाया दम

Published on

पर्थ:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम का दबदबा हो गया है। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी। इससे ऑस्ट्रेलिया को आखिरी पारी में जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य मिला है। मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने गेंद से शानदार शुरुआत की। स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज वापस लौट गए हैं। टीम का स्कोर सिर्फ 12 रन है।

बुमराह और सिराज ने किया धमाका
जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को आउट कर दिया। पारी की चौथी ही गेंद पर खाता खोले बिना मैकस्वीनी एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद कप्तान पैट कमिंस नाइटवाच मैन के रूप में उतरे। 8 गेंद पर 2 रन बनाकर वह मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए। स्लिप में विराट कोहली ने उनका कैच लिया। इसके बाद मार्नस लाबुशेन को भी पवेलियन लौटना पड़ा। जसप्रीत बुमराह ने उनका विकेट लिया। उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं और ऑस्ट्रेलिया को 522 और रनों की जरूरत है।

बल्ले से भारत का दमदार प्रदर्श
इससे पहले यशस्वी जायसवाल (161 रन) और विराट कोहली (नाबाद 100 रन) के शानदार शतकों से भारत ने टी ब्रेक के बाद अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन पर घोषित कर दी। विराट ने मार्नस लाबुशेन की गेंद पर स्वीप से चौका लगाकर जैसे ही अपना शतक पूरा किया, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पारी घोषित कर दी। दूसरे छोर पर नीतीश कुमार रेड्डी 27 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। विराट ने 143 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। जबकि, नीतिश ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े।

दिन की शुरुआत के समय यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर खेल रहे थे। वह 297 गेंदों पर 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 161 रन की मैराथन पारी खेलने के बाद आउट हो गए। दूसरे नाबाद बल्लेबाज केएल राहुल ने 77 रन बनाए। पहली पारी में 150 रन बनाने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर ऑलआउट कर दिया था।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...