5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंधाधुंध फायरिंग, चारों तरफ अफरातफरी... आतंकियों ने इसी हथियार से मॉस्को के...

अंधाधुंध फायरिंग, चारों तरफ अफरातफरी… आतंकियों ने इसी हथियार से मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में बरसाई मौत!

Published on

मॉस्को,

रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में अब तक 60 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. हमले की जिम्मेदारी कथित रूप से इस्लामिक स्टेट ने ली है. कहा जा रहा है कि कन्सर्ट हॉल में चार-पांच आतंकी घुसे थे. उनके हाथों में ऑटोमेटिक कलाश्निकोव राइफलें थीं. रूसी जांच एजेंसी ने राइफल और उससे चलाई गई गोलियों की तस्वीरें जारी की हैं.

मॉस्को के मशहूर कन्सर्ट हॉल क्रोकस सिटी में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे, जब 22 मार्च की शाम आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 60 लोग मारे गए और 145 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. सामने आए वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह चार-पांच आतंकी अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं.

‘कलश’ राइफल से किया हमला
आतंकियों ने कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल से हमला किया है. इस राइफल को रूसी भाषा में ‘कलश’ भी कहा जाता है. इसे सोवियत काल में 1974 में पहली बार बनाया गया था, जो एके-74 के रूप में भी चर्चित है.हमले के बाद मौके पर पहुंची जांच टीम ने कई मैगजीन, जैकेट और इस्तेमाल किए गए गोलियों के खोल इकट्ठा किए हैं. इनके अलावा आतंकियों द्वारा छोड़े गए हथियारों को बरामद किया है और जांच में जुटी है.

हमला किया और अपने ठिकाने पर लौट गए आतंकी!
हमले की जिम्मेदारी लेने के साथ ही इस्लामिक स्टेट ने अपने कथित टेलीग्राम चैनल के जरिए दावा किया कि हमले को अंजाम देकर उसके आतंकी ठिकाने पर वापस लौट गए. हालांकि, कुछ स्थानीय मीडिया का कहना है कि जिस लोगो के साथ आतंकी संगठन ने दावा जारी किया है, वो फर्जी भी हो सकता है. इस दावे की फिलहाल किसी स्थानीय एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि कन्सर्ट हॉल मॉस्को में काफी मशहूर है, और बीते दिन यहां कमोबेश 6200 लोग मौजूद थे.

आतंकियों के विस्फोट से हॉल में लगी आग
आतंकियों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखा था और उनके पास विस्फोटक भी थे. गोलीबारी करने के बाद आतंकियों ने हॉल में विस्फोटक से भी हमले किए. इससे हॉल में आग लग गई. सामने आई तस्वीरों से समझा जा सकता है कि हमला कितना भयावह था. विस्फोटक हमले में कहा जा रहा है कि हॉल में एक छत का हिस्से को नुकसान हुआ है. हॉल के भीतर भारी नुकसान हुआ है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...