15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालइंदौर: कोचिंग में बैठे-बैठे सर के बल गिरा स्टूडेंट, 5 मिनट में...

इंदौर: कोचिंग में बैठे-बैठे सर के बल गिरा स्टूडेंट, 5 मिनट में अस्पताल पहुंचाया फिर भी नहीं बची जान

Published on

इंदौर,

शहर के भंवरकुआ इलाके के एक कोचिंग में पढ़ाई कर रहे छात्र की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। वह यहां सर्वानंद नगर में किराए से कमरा लेकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। छात्र का नाम राजा लोधी है। वह मूलतः ग्राम रगोली, जिला सागर का रहने वाला था। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें राजा सिर के बल बेंच पर गिरते दिखाई दे रहा है।

भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक राजा इंदौर में रहकर आकार IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट से पीएससी की तैयारी कर रहा था। बुधवार दोपहर कोचिंग में राजा की तबीयत बिगड़ी और वह सिर के बल बेंच पर गिर पड़ा। उसे दोस्त नजदीकी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भंवरकुआं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। राजा सागर से बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई भी कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजा का परिवार सागर से इंदौर पहुंचा। परिवार के लोगों ने बताया की राजा पढ़ने में काफी होनहार था। वह अफसर बनना चाहता था। वहीं इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि राजा अचानक बेसुध होकर टेबल पर गिर जाता है। इसके बाद आस पास बैठे छात्र उसे देखकर घबरा जाते हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this