19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप में भारत की हार पर इतना रोया मासूम कि अटक...

वर्ल्ड कप में भारत की हार पर इतना रोया मासूम कि अटक गई सांस, अस्पताल में भर्ती

Published on

गुरुग्राम,

पिछले दिनों हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार युवाओं ही नहीं बच्चों और बुजुर्गों के सिर चढ़कर बोला. लगातार 10 मैचों में जीत के बाद जब टीम इंडिया फाइनल में पहुंची तो हर भारतीय को उम्मीद थी कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच में भारतीय टीम परचम लहराएगी. मगर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इससे करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिल भी टूट गए.

इसी कड़ी में गुरुग्राम के एक मासूम ने भारतीय टीम की हार को इस कदर दिल पर ले लिया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. टीम इंडिया की हार से निराश होकर मासूम इतना रोया कि उसकी सांस अटक गई. परिजनों ने आनन-फानन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की तैयारी
तीन दिन के इलाज के बाद अब उसकी हालत स्थिर है. उसे अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की तैयारी की जा रही है. इस मासूम का नाम है जैन खान. वो तीसरी कक्षा में पढ़ता है. विराट कोहली का फैन है. उसने वर्ल्ड कप के सभी मैच देखे.

‘पानी पीने के लिए भी नहीं उठता था बेटा’
उसके पिता वसीम अहमद का कहना है कि मैच देखने के वक्त जैन पानी पीने के लिए भी नहीं उठता था. टीम इंडिया की 10 मैचों में लगातार जीत से वो इतना खुश था कि फाइनल से पहले ही आतिशबाजी की तैयारी कर ली थी. मगर जैसे-जैसे मैच भारत की झोली से फिसलता गया, वो निराश होने लगा. अंत में वो बुरी तरह से रोने लगा.

‘रोते-रोते अचानक उसकी सांस अटक गई’
उन्होंने आगे बताया कि काफी समझाने के बाद भी वो नहीं माना. कई घंटो तक रोते-रोते अचानक उसकी सांस अटक गई. उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, अब उसकी हालत स्थिर है. जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...