10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP : मेरठ की पुलिस चौकी में दारोगा ने की इफ्तार पार्टी,...

UP : मेरठ की पुलिस चौकी में दारोगा ने की इफ्तार पार्टी, SSP ने लिया एक्शन, कर दिया लाइन हाजिर

Published on

मेरठ ,

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हाल ही में एक पुलिस चौकी का निर्माण हुआ. बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में उसका उद्घाटन हुआ. नई नवेली चौकी की कमान दारोगा शैलेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई. उद्घाटन के दिन चौकी में पूजा–अर्चना हुई, लड्डू बंटे, दावत हुई. मगर शाम को चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया.

लाइन हाजिर होने से पहले दारोगा शैलेंद्र प्रताप ने रोजा इफ्तार पार्टी की थी, जिसमें चौकी पर मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे थे. कहा जा रहा है कि यही इफ्तार पार्टी देना दारोगा के लिए मुसीबत बन गया. उन्हें 24 घंटे के अंदर ही चार्ज से हटा दिया गया. बिना सीनियर को बताए चौकी में इफ्तार पार्टी के आयोजन पर एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने एक्शन ले लिया. चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह लाइन हाजिर कर दिए गए.

आरोप है कि स्थानीय नेताओं और दलालों को खुश करने के लिए दारोगा ने चौकी में इफ्तार पार्टी आयोजित की थी. इस चौकी का 17 मार्च को ही एसएसपी ने उद्घाटन किया था. पूरा मामला थाना लोहियानगर क्षेत्र का है.

चौकी में रोजा-इफ्तार, दारोगा पर एक्शन
मेरठ की जाकिर कॉलोनी चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी की गई थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने संज्ञान लिया और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया. लोहिया नगर थाना क्षेत्र में नई चौकी जाकिर कॉलोनी चौकी हाल ही में बनाई गई थी. 17 मार्च को इसका उद्घाटन एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने किया था. इफ्तार पार्टी में चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...