5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिजाब का विरोध करने वाली महिलाओं का 'इलाज' कराएगी ईरान सरकार, ट्रीटमेंट...

हिजाब का विरोध करने वाली महिलाओं का ‘इलाज’ कराएगी ईरान सरकार, ट्रीटमेंट क्लीनिक खोलने का प्लान

Published on

नई दिल्ली

ईरान में महिलाएं लगातार हिजाब पहनने का विरोध कर रही हैं। इस सबके बीच ईरान ने एक क्लिनिक खोलने की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य उन महिलाओं का इलाज करना है जो सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य हिजाब कानून का उल्लंघन करती हैं। ईरानी महिलाओं और मानवाधिकार समूहों ने हिजाब हटाने का विरोध करने वालों के लिए ट्रीटमेंट क्लिनिक खोलने पर नाराजगी व्यक्त की है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार , तेहरान मुख्यालय में महिला एवं परिवार विभाग की प्रमुख मेहरी तालेबी दारस्तानी ने ‘हिजाब हटाने का विरोध करने वालों के लिए ट्रीटमेंट क्लिनिक (Hijab Removal Treatment Clinic)’ की स्थापना का खुलासा किया। दारस्तानी ने कहा कि यह क्लिनिक हिजाब का विरोध करने वालों के लिए वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक उपचार प्रदान करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार , ब्रिटेन स्थित ईरानी पत्रकार सिमा सबेट ने इस कदम को शर्मनाक बताते हुए कहा, “पर्दा न करने वाली महिलाओं का इलाज करने के लिए क्लीनिक स्थापित करने का विचार डरावना है, जहां लोगों को केवल इसलिए समाज से अलग कर दिया जाता है क्योंकि वे सत्तारूढ़ विचारधारा के अनुरूप नहीं हैं।” हाल ही में सिमा सबेट की हत्या का प्रयास किया गया था।

महिलाओं ने की ट्रीटमेंट क्लीनिक खोलने की आलोचना
ईरानी मानवाधिकार वकील होसैन रईसी ने भी इस विचार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने से इनकार करने वाली महिलाओं का इलाज करने वाला क्लिनिक न तो इस्लामी है और न ही ईरानी कानून के अनुरूप है। रईसी ने आगे कहा, ” यह चिंताजनक बात है कि यह बयान तेहरान मुख्यालय में महिला और परिवार विभाग से आया है, जो सद्गुणों के प्रचार और दुराचार की रोकथाम के लिए है। यह सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के प्रत्यक्ष अधिकार के तहत काम करता है।”

ये घटनाक्रम ईरान में हाल ही में एक छात्रा की गिरफ्तारी के बाद हुआ है, जिसने अपनी यूनिवर्सिटी के बाहर कपड़े उतारकर उत्पीड़न के खिलाफ अकेले विरोध प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रा की पहचान उजागर नहीं की गई है। उसे तेहरान में इस्लामिक आज़ाद यूनिवर्सिटी के अंदर बासिज अर्धसैनिक बल के सदस्यों द्वारा परेशान किया गया। आरोप है कि लड़की का दुपट्टा और कपड़े फाड़ दिए। इस उत्पीड़न के बाद, छात्रा ने विरोध स्वरूप अपने कपड़े उतार दिए और हिरासत में लिए जाने से पहले केवल अंडरवियर में विश्वविद्यालय के बाहर बैठ गई। गार्जियन के मुताबिक, छात्रा को एक मेंटल हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...