9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयग्वांग्झू में लैंड हुआ ईरानी विमान, बम की सूचना पर दिल्ली में...

ग्वांग्झू में लैंड हुआ ईरानी विमान, बम की सूचना पर दिल्ली में नहीं मिली थी लैंडिंग की परमिशन

Published on

नई दिल्ली,

ईरान से लेकर हिन्दुस्तान और चीन तक अफरातफरी मचाने वाले ईरान के विमान W581 ने आखिरकार अपने गंतव्य ग्वांग्झू में सुरक्षित लैंड कर लिया है. इसी के साथ ईरान, पाकिस्तान, हिन्दु्स्तान और चीन की सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है. ईरान के महान एयर ने एक बयान जारी कर कहा है कि विमान तय समय पर ग्वांग्झू पहुंच गया है.

ईरान की एयरलाइंस एजेंसी महान एयर के मुताबिक फ्लाइट संख्या W581 ने तेहरान से उड़ान भरी थी. जब विमान लगभग 9 बजकर 20 मिनट पर भारत के एयरस्पेस में पहुंचा तो फ्लाइट के पाइलट ने दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी कि विमान में कथित तौर पर बम है और फ्लाइट दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत चाहता है. इस मांग को सुनकर दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तुरंत अलर्ट हो गया.

दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इस की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों और इंडियन एयरफोर्स को दी. सुरक्षा खतरे को भांपते हुए वायुसेना ने इस विमान को दिल्ली में लैंड करने की इजाजत नहीं दी. देखते ही देखते वायुसेना ने जोधपुर एयरबेस से तत्काल सुखोई जेट विमानों को एस्क्रैम्बल करने का निर्देश दिया.

फ्लाइटरडार 24 की डाटा के अनुसार ये विमान दिल्ली पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था और अपने निर्धारित ऊंचाई से नीचे आ रहा था. इसे देखकर तुरंत एयरफोर्ट को अलर्ट कर दिया गया. सुखोई के 2 विमानों ने आसमान में ही इस विमान को घेर लिया.

इस बीच मौके की नजाकत को समझते हुए इस विमान को जयपुर या चंडीगढ़ में लैंड करने की अनुमति दी गई. लेकिन पायलट ने इन शहरों में लैंड करने से इनकार कर दिया. पायलट दिल्ली में ही लैंड करना चाह रहा था. इस प्रक्रिया में 45 मिनट तक यानी कि सुबह 9.20 से लेकर 10.5 तक ये विमान दिल्ली के आसमान में मंडराता रहा.

इंडियन एयरफोर्स के अनुसार इस दौरान सुखोई के जेट्स ईरानी पैसेंजर विमान को घेरे रहे. भारत की सुरक्षा एजेंसियां इस विमान को लेकर किसी तरह का खतरा नहीं लेना चाहती थीं. आखिरकार ये विमान कुछ देर बाद ग्वांग्झू की ओर रवाना हो गया.

ग्वांगझाऊ में उतरा हवाई जहाज
महान एयरलाइन ने आगे कहा कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू परिस्थितियों में ऐसी रिपोर्टों को जाबूझ कर लाया गया है ताकि लोगों के मन की शांति को भंग किया जा सके। महान एयरलाइंस का लक्ष्य यात्रियों को अच्छी सेवा प्रदान करना है। फ्लाइट समय पर अपने गंतव्य पर लैंड कर गई है। हालांकि फ्लाइट के पायलट ने एक अजीबोगरीब स्थिति को तब पैदा कर दिया जब उसने विमान को जयपुर की जगह दिल्ली में लैंड कराने को कहा, जिसके कारण एयरफोर्स को एक्टिव होना पड़ा।

इंडियन एयरस्पेस में 45 मिनट रहा विमान
वायुसेना सूत्रों के मुताबिक महान एयर का यह विमान लगभग 45 मिनट तक भारतीय वायुसीमा में रहा। सूत्रों के मुताबिक ईरानी विमान में बम की सूचना मिलते ही सुखोई विमानों ने एक सुरक्षित दूरी के साथ उसका पीछा करना शुरू कर दिया। ईरान के अधिकारियों ने बाद में इस बम की खबर को फर्जी बताया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...