9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या भारत में आजादी घट रही है, क्यों दुनियाभर की स्वतंत्रता पर...

क्या भारत में आजादी घट रही है, क्यों दुनियाभर की स्वतंत्रता पर नजर रखने वाला फ्रीडम हाउस खुद घेरे में?

Published on

नई दिल्ली,

बुधवार को फ्रीडम हाउस ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें दावा था कि पिछले साल दुनिया के तमाम देशों में लोकतांत्रिक आजादी में गिरावट आई. भारत में यह गिरावट कथित तौर पर चार सालों से जारी है. वहीं कश्मीर में इस मामले में तरक्की देखने को मिली, जहां धारा 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव हुए. अमेरिकी हेडक्वार्टर वाला फ्रीडम हाउस वैसे तो बाकी देशों की आजादी पर नजर रखता है, लेकिन इसकी खुद की पारदर्शिता विवादित रही.

क्या है फ्रीडम हाउस और कैसे करता है काम
यह अमेरिकी एनजीओ है जो ग्लोबल स्तर पर लोकतंत्र और आजादी के बढ़ते-घटते स्तर पर नजर रखती है. इसमें हर साल एक रिपोर्ट आती है, जिसमें देशों को तीन कैटेगरी में रखा जाता है

  1. – जहां लोगों को बोलने, चुनाव लड़ने और खुलकर जीने की पूरी आजादी हो.
  2. – आंशिक तौर पर स्वतंत्र देश, जहां कुछ आजादी हो, लेकिन साथ में सरकार कड़ाई भी करती हो.
  3. – गैर स्वतंत्र मुल्क, जहां बोलने, लिखने, बताने पर सरकार की पूरी पकड़ हो और मीडिया भी दबा हुआ हो.

कैसे करता है काम
दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हो रहा है, इसपर इसके लोग नजर रखते हैं. वे लोगों से सवाल करते हैं. हर देश को उसकी राजनैतिक-सामाजिक आजादी के आधार पर 100 में से तय स्कोर मिलते हैं. इसी आधार पर सालाना रिपोर्ट आती है, जो बताती है कि कौन से देश आजाद, कौन से आंशिक तौर पर आजाद हैं और कौन सा मुल्क तानाशाही की तरफ जा रहा है.

ताजा रिपोर्ट में कौन आजाद, कौन नहीं
वॉशिंगटन स्थित संस्था ने हाल में जो रिपोर्ट निकाली, उसमें भूटान को दक्षिण एशिया का अकेला पूरी तरह स्वतंत्र देश माना गया. वहीं भारत के कश्मीर में काफी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिले. सालभर पहले उसे गैर-आजाद श्रेणी में रखा गया था, जबकि पिछले साल चुनाव के बाद उसे कुछ हद तक आजाद माना जा रहा है. फ्रीडम हाउस का कहना है कि कश्मीर में सालभर पहले तक स्थानीय और राजनैतिक आजादी काफी कम थी, जो अब इंप्रूव हो रही है. दूसरी तरफ देश को आंशिक तौर पर फ्री कहा गया. फिनलैंड अकेला देश रहा, जिसे फ्रीडम हाउस ने 100 में से 100 नंबर दिए.

पक्षपात का लगता रहा आरोप
वैसे फ्रीडम हाउस दुनियाभर के बारे में फैसले सुनाता है, लेकिन उसकी खुद की निष्पक्षता घेरे में रही. इसका झुकाव अमेरिका और पश्चिमी देशों की ओर दिखता रहा. आलोचकों का मानना है कि फ्रीडम हाउस अमेरिका समेत यूरोप को फ्री दिखाता रहा, जबकि वहां भी लोकतंत्र की स्थिति खराब दिखी.

यूएस, फ्रांस और ब्रिटेन में नस्लवाद, पुलिसिया हिंसा, और सेंसरशिप को आमतौर पर कम करके आंका जाता है. जैसे कोविड के दौर में यूएस में अश्वेतों के खिलाफ हिंसा हुई लेकिन तब भी उसे आजाद देश की श्रेणी में रखा गया. भारत ने इसपर आरोप लगाया कि उसे जानबूझकर आंशिक तौर पर फ्री कैटेगरी में डाला गया. रूस हमेशा से ही फ्रीडम हाउस पर अमेरिकी एजेंडा साधने का आरोप लगाता रहा. साल 2014 के बाद से रूस को लगातार नॉट फ्री श्रेणी में रखा जाता रहा. चीन और तुर्की जैसे देश भी फ्रीडम हाउस को यूएस का इंस्ट्रुमेंट बताते रहे.

क्या वाकई यूएस के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखता है एनजीओ
चूंकि ये संस्था वॉशिंगटन बेस्ड है और फंडिंग सोर्स भी अमेरिका से हैं, लिहाजा उसकी खुद की स्वंतत्रता विवादित रही. अमेरिकी सरकार की आलोचना करने में यह एनजीओ बेहद सतर्क रहा. कभी-कभार अमेरिका की नीतियों की हल्की आलोचना होती तो है, लेकिन इससे उसकी ओवरऑल रेटिंग पर असर नहीं पड़ता.

फ्रीडम हाउस के अलावा भी कई इंटरनेशनल संगठन हैं जो लोकतंत्र, ह्यूमन राइट्स और नागरिक आजादी की जांच करती हैं लेकिन उनके डेटा कलेक्शन की प्रोसेस पर हमेशा ही पक्षपात का आरोप लगता रहा. ये सारी ही संस्थाएं अमेरिका या यूरोप के किसी देश से संचालित हो रही हैं और फंडिंग भी वहीं से मिलती है. ऐसे में इनका पूरी तरह से पारदर्शी होना बाकी देशों के गले नहीं उतरता है, खासकर तब, जबकि वेस्ट की रैंकिंग हमेश

Latest articles

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

More like this

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...