25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजेडी वेंस का बयान क्या भारत के लिए झटका? चीन-पाकिस्तान आए साथ...

जेडी वेंस का बयान क्या भारत के लिए झटका? चीन-पाकिस्तान आए साथ तो अमेरिका ने लिया स्टैंड

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका ने पहलगाम हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन करने की छूट दी है। एक अमेरिकी एक्सपर्ट ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ताजा बयान के बाद अपने विश्लेषण में ये बात कही है। अमेरिकी एक्सपर्ट ने कहा कि वेंस के बयान ने यह साफ किया है कि अमेरिका को भारत के जवाबी ऐक्शन से तब तक कोई दिक्कत नहीं है, जब तक यह युद्ध न भड़काने वाला न हो। यानी अमेरिका पाकिस्तान के अंदर भारत के छोटे स्तर के ऑपरेशन का समर्थन करता है। वेंस ने भारत को पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी थी।

वेंस ने तनाव पर साफ किया अमेरिका का स्टैंड
वॉशिंगटन स्थित विल्सन सेंटर में साउथ एशिया इंस्टीट्यूट के निदेशक माइकल कुगलमैन ने एक्स पर लिखा, ‘उपराष्ट्रपति वेंस ने भारत-पाकिस्तान संकट पर अमेरिकी की स्थिति को कुछ हद तक स्पष्ट कर दिया है।’ उन्होंने आगे लिखा कि वेंस ‘अपनी ताजा टिप्पणियों में भारत की आतंकवाद-रोधी अनिवार्यताओं को स्वीकार करते हुए प्रतीत होते हैं और सुझाव देते हैं कि अमेरिका भारत की प्रतिक्रिया का तब तक विरोध नहीं करेगा, जब तक कि वह अत्यधिक उग्र न हो।’

वेंस ने क्या कहा था?
बृहस्पतिवार को फॉक्स न्यूज के एक कार्यक्रम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा था कि हमारी उम्मीद है कि भारत इस आतंकवादी हमले का इस इस तरह से जवाब दवाब देगा, जिसके बड़ा क्षेत्रीय संघर्ष न हो। उन्होंने पाकिस्तान को भारत के साथ सहयोगी करने की बात कही। वेंस ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि जहां तक पाकिस्तान की जिम्मेदारी है, वह भारत के साथ सहयोग करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसके क्षेत्र में कभी-कभी सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाया जाए और उनसे निपटा जाए।’

चीन आया पाकिस्तान के साथ
पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर पाकिस्तान से याराना निभाया है। चीन ने कहा है कि पाकिस्तान की संप्रभुता, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता का समर्थन करता है। चीनी राजदूत जियांग जेदोंग ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। चीनी राजदूत ने पाकिस्तान को चीन के समर्थन के भी जानकारी दी। चीनी दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि चीन, पाकिस्तान की वैध सुरक्षा चिंताओं को समझता है और राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए उसके प्रयासों का समर्थन करता है।

Latest articles

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...