10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्‍या वाकई बहुत ज्‍यादा बीमार हैं पुतिन, क्‍या है रूसी राष्‍ट्रपति की...

क्‍या वाकई बहुत ज्‍यादा बीमार हैं पुतिन, क्‍या है रूसी राष्‍ट्रपति की सेहत का सच

Published on

मॉस्‍को

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जो रिपोर्ट्स आ रही हैं उनके मुताबिक राष्‍ट्रपति पुतिन तीन अहम कार्यक्रमों में शिरकत नहीं कर रहे हैं। मीडिया की मानें तो इस नए घटनाक्रम के बाद पुतिन के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कई तरह की आशकाएं लगाई जा रही हैं। कुछ महीने पहले ऐसी खबरें आई थीं पुतिन कैंसर और पार्किंसन जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। हालांकि अभी तक रूस की मीडिया की तरफ से इन खबरों पर रूस की मीडिया की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। नवंबर में पुतिन के सीढ़‍ियों से गिरने की खबरें भी आई थीं। कुछ दिनों पहले पुतिन का एक वीडियो आया था जिसमें वह मर्सीडीज चलाते हुए उसी पुल से गुजर रहे थे जिसे यूक्रेन ने ब्‍लास्‍ट कर दिया था।

मीडिया कॉन्‍फ्रेंस कैंसिल
पुतिन ने हाल ही में मीडिया के साथ होने वाली अपनी कॉन्फ्रेंस को कैंसिल कर दिया। यह कॉन्‍फ्रेंस उनके लिए वह मौका थी जिसमें वह अपनी घरेलू और विदेशी नीतियों को दुनिया के सामने ला सकते थे। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच यह मीडिया कॉन्‍फ्रेंस रूस के लिए काफी महत्‍वपूर्ण थी। इस दौरान माना जा रहा था कि पुतिन से यूरोप की सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे जा सकते थे। विशेषज्ञों का मानना है कि पुतिन ने उस अवसर को गंवा दिया है जो उनके लिए काफी अहम था।

अधिकारियों और जर्नलिस्ट्स का कहना है कि पुतिन कड़े सवालों का सामना नहीं करना चाहते थे क्‍योंकि ये सवाल उन्‍हें असहज कर सकते थे। लेकिन पुतिन जो अनुभवी राजनेता हैं जो खुद को एक ऐसे शख्‍स के तौर पर देखते हैं जो रूस के आदर्शों में काफी यकीन रखते हैं। पुतिन मानते हैं कि पश्चिमी देश यानी अमेरिका पूरी तरह से भ्रष्‍ट है और उसने अपने पारंपरिक और क्रिश्चियन आदर्शों को छोड़ दिया है। अगर यह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस होती तो शायद पुतिन उसी बहस को आगे बढ़ा सकते थे और देश की जनता की सोच को सामने रख सकते हैं।

फेवरिट कार्यक्रम भी रद
पुतिन ने इसके साथ ही अपना सालान कार्यक्रम ‘डायरेक्‍ट लाइन’ को भी कैंसिल कर दिया है। इस प्रोग्राम के जरिए एक आम रूसी नागरिक को मौका मिलता है कि वह पुतिन से सीधे सवाल कर सके। वह अपनी समस्‍याएं राष्‍ट्रपति के सामने रख सकता है और उनसे शिकायत कर सकता है। पुतिन कई बार इस कार्यक्रम के जरिए फोन पर मौजूद अपने नागरिक की हर समस्‍या को सुलझाने का वादा करते आए हैं।

साथ ही वह यह भी सुनिश्चित करते हैं कि सरकारी अफसर नागरिकों के सामने बाधाएं न पैदा करें बल्कि सही समय पर उसे सुलझाएं। साथ ही देश सरकारी आर्थिक, स्‍वास्‍थ्‍य, शैक्षिक और दूसरे फायदों को जनता तक पहुंचाएं। इस कार्यक्रम में आने वाली फोन कॉल्‍स की स्‍क्रीनिंग की जाती है। पुतिन कभी इस कार्यक्रम को लेकर परेशान नहीं होते हैं। यह आयोजन ऐसे समय पर हो रहा था जब यूक्रेन में युद्ध जारी है। डायरेक्‍ट लाइन के जरिए पुतिन सेना और अपनी नीति को पूरे देश के सामने रख सकते थे।

आइस हॉकी भी नहीं
पुतिन साल 2011 से आइस हॉकी के सालाना खेल में हिस्‍सा लेते आ रहे थे। वह इस दौरान आम जनता और दुनिया को यह संदेश देते हैं कि वह भी बाकी लोगों की ही तरह हैं और स्‍पोर्ट्स के शौकीन हैं। लेकिन इस बार वह इसमें भी हिस्‍सा नहीं ले रहे हैं। इन कार्यक्रमों से दूरी बनाने के बाद पुतिन के स्‍वास्‍थ्‍य पर कई तरह की बातें हो रही हैं।

कोलोन कैंसर के मरीज!
मीडिया का एक वर्ग कह रहा है कि प‍ुतिन को कैंसर और वह कोलोन कैंसर से जूझ रहे हैं। इस वर्ग की मानें तो यह कैंसर पूरे शरीर में फैल चुका है। ऐसे में पुतिन के पास बहुत कम समय बचा है जब वह यूक्रेन युद्ध को निष्‍कर्ष तक ले जाएं। साथ ही उन्‍हें अपने उत्‍तराधिकारी का भी ऐलान करना होगा। फिलहाल पुतिन के बाद रूस की सत्‍ता कौन संभालेगा इसे लेकर बस अटकलें ही लगाई जा रही हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...