12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या 'केमिकल ब्लास्ट' है इजरायली दूतावास के पास हुआ धमाका? इस संगठन...

क्या ‘केमिकल ब्लास्ट’ है इजरायली दूतावास के पास हुआ धमाका? इस संगठन का आया नाम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के वीवीआईपी इलाके चाणक्यपुरी में इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके को सुलझाने में दिल्ली पुलिस के अलावा एनआईए और एनएसजी की टीम लग गई है. दिल्ली पुलिस की अबतक की जांच में पता चला है कि ब्लास्ट से ठीक पहले सीसीटीवी में दो लड़के घटनास्थल के नजदीक से गुजरते हुए दिख रहे हैं.हालांकि पुलिस अभी भी ये तय नहीं कर पाई है कि इन दोनों युवकों का इस धमाके से कोई संबंध है या नहीं.

साजिश का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अब्दुल कलाम रोड और पृथ्वीराज रोड से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग्स ली है. घटनास्थल पर पहुंचने वाले सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि मौका-ए-वारदात से अबतक विस्फोटक का कोई भी अंश बरामद नहीं हुआ है. इसलिए ‘केमिकल धमाके’ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. एक अधिकारी के अनुसार घटनास्थल से जले हुए विस्फोटकों के कोई सबूत नहीं मिले हैं. अब जांच एजेंसियां केमिकल एक्सप्लोजन की थ्योरी पर काम कर रसायनिक सबूत तलाशने में जुटी है.

बता दें कि इस धमाके में कोई जख्मी नहीं हुआ है. लेकिन मंगलवार शाम इजरायली दूतावास के नजदीक हुए इस धमाके में एक पत्र मिला है. ये पत्र इजरायल के राजदूत को संबोधित करके लिखा गया है. पुलिस के अनुसार इस पत्र में ‘अपशब्द’ भी लिखे गए हैं. इस लेटर को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है ताकि इस पर मौजूद किसी किस्म के फिंगर प्रिंट को लिया जा सके.

सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक विभाग की एक और टीम आज सुबह घटनास्थल पहुंची है. धमाके के बाद घटनास्थल की बैरिकैडिंग कर दी गई है.एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि “यह अंग्रेजी में लिखा गया एक पन्ने पत्र है. ऐसा संदेह है कि यह ‘सर अल्लाह रेजिस्टेंस’ नाम के किसी संगठन से संबंधित है, और इस पत्र में ज़ियोनिस्ट, फिलिस्तीन और गाजा जैसे शब्दों का उल्लेख किया गया है. अब पुलिस इस संगठन के बारे में जानकारी हासिल कर रही है.

घटना के बाद NSG की के-9 यूनिट मौके पर पहुंची. NSG की ये टीम मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है. इसके अलावा एहतियात के तौर पर NSG के बम डिस्पोजल यूनिट को भी मौके पर भेजा गया था.

बता दें कि पीसीआर को शाम 5:53 बजे दूतावास के पीछे जिंदल हाउस से “तेज आवाज” के बारे में कॉल मिली. इसके बाद, अपराध शाखा, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया. इसके बाद इलाके में करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

इजरायली दूतावास के पास से विस्फोट और पत्र की बरामदगी ने इसी दूतावास के पास 2021 में हुए विस्फोट की याद दिला दी है. इस ब्लास्ट में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी कि NIA ने इस मामले की जांच की थी.बता दें कि इस साल की शुरुआत में इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...