21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'क्या अगला नंबर मेरा है?'... साउथ अफ्रीका में 8 महिलाओं के साथ...

‘क्या अगला नंबर मेरा है?’… साउथ अफ्रीका में 8 महिलाओं के साथ गैंगरेप, 84 संदिग्ध गिरफ्तार, शर्म से झुका देश का सिर!

Published on

केप टाउन

दक्षिण अफ्रीका में आठ महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद गिरफ्तार किए गए 80 से अधिक लोग पिछले सोमवार को एक अदालत के सामने पेश हुए थे। पुलिस मिनिस्टर ने इस जघन्य अपराध को ‘शेम ऑफ द नेशन’  करार दिया है। बंदूकधारियों के एक गिरोह ने पिछले हफ्ते जोहान्सबर्ग के पश्चिम में क्रूगर्सडॉर्प शहर में एक माइन के पास एक म्यूजिक वीडियो शूट पर हमला कर दिया था। शूटिंग क्रू की आठ महिलाओं के साथ बलात्कार की इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है, जो दुनिया में सबसे उच्च आपराधिक दर वाले देशों में शामिल है।

पुलिस मिनिस्टर भेकी सेले ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि क्रूगर्सडॉर्प में जो हुआ वह देश के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कुछ पीड़ितों को इसके परिणाम लंबे समय तक भुगतने होंगे। पुलिस ने कहा कि वीडियो की कास्ट और क्रू पर गिरोह ने तब हमला किया तब वे गाड़ियों से उपकरण उतार रहे थे और सेट तैयार कर रहे थे। पुलिस ने खदानों में काम करने वाले अवैध अप्रवासियों को इसके लिए दोषी ठहराया है जिन्हें स्थानीय तौर पर ‘Zama Zama’ के रूप में जाना जाता है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए 84 संदिग्ध
पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर 84 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध मारे गए और तीसरा घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले सोमवार को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने और चोरी का सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किए लोग अदालत के सामने पेश हुए। नेशनल पुलिस चीफ फैनी मासेमोला ने कहा कि जांच से पता चलेगा कि क्या संदिग्धों का संबंध बलात्कार से है। फिलहाल किसी पर यौन शोषण का आरोप नहीं लगाया गया है।

‘क्या अगला नंबर मेरा है?’
प्रदर्शनकारियों का एक छोटा समूह कोर्ट के सामने इकट्ठा हो गया और त्वरित न्याय की मांग करने लगा। प्रदर्शनकारियों के हाथ में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था, ‘बलात्कारियों के लिए जमानत नहीं’, ‘क्या अगला नंबर मेरा है?’ और ‘मेरा शरीर क्राइम सीन नहीं है’। इस घटना ने बलात्कारियों के लिए रासायनिक नसबंदी शुरू करने को लेकर लंबे समय से चल रही एक बहस को एक बार फिर हवा दे दी है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...