9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयक्‍या कोरोना वैक्‍सीन से हार्ट अटैक का कोई कनेक्‍शन है? यहां पूरा...

क्‍या कोरोना वैक्‍सीन से हार्ट अटैक का कोई कनेक्‍शन है? यहां पूरा सच जान लीजिए

Published on

नई दिल्‍ली

बीते कुछ समय में दिल का दौरा पड़ने के मामले बढ़े हैं। हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच अटकलों और अफवाहों का बाजार भी गरम है। कुछ लोग घर बैठे डॉक्‍टर और वैज्ञानिक बने हुए हैं। वे दावा करते हैं कि इसके पीछे कोविड वैक्‍सीन जिम्‍मेदार है। अपने दावे के पक्ष में वे दलील भी देते हैं। दलील यह कि कोविड वैक्‍सीन आनन-फानन में बनी है। इसे बिना ज्‍यादा रिसर्च किए सभी को लगा दी गई। लोगों को हार्ट अटैक आने के पीछे वे यही कारण बता देते हैं। क्‍या ऐसे दावों में थोड़ी भी सच्‍चाई है? एक्‍सपर्ट्स की मानें तो रत्‍तीभर नहीं। यह पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी बात है। अब तो इसे लेकर वैज्ञानिक अध्‍ययन भी आ गए हैं। ये अफवाहों और अटकलों की हवा निकालने के लिए काफी हैं। ऐसी ही एक और स्‍टडी सामने आई है।

क्‍या कहती है स्‍टडी?
यूनिवर्सिटी ऑफ मैरिलैंड में संक्रामक रोग के विशेषज्ञ डॉ. फहीम यूनुस ने इस बाबत एक स्‍टडी को शेयर किया है। अध्‍ययन के मुताबिक, कोविड बूस्‍टर डोज गंभीर बीमारी से 95 फीसदी तक बचाता है। इसके बहुत मामूली साइड इफेक्‍ट्स हो सकते हैं। इनमें बुखार, बदन दर्द इत्‍यादि शामिल हैं। हार्ट अटैक से लोगों की मौत की बात बिल्‍कुल अफवाह है। स्‍टडी में किसी भी रोगी को दिल से जुड़ा कोई भी गंभीर साइड इफेक्‍ट नहीं हुआ।

यह स्‍टडी 5081 लोगों पर की गई। अध्‍ययन के लिए BNT162b2 mRNA कोविड-19 वैक्‍सीन को लिया गया। पाया गया कि इंजेक्‍शन लगने की जगह पर दर्द के अलावा इसके कोई बड़े साइड इफेक्‍ट नहीं थे। ऐसे कोई सिग्‍नल नहीं मिले, जिन्‍हें कंट्रोल करने की जरूरत थी।

स‍िर्फ थकान, स‍िरदर्द जैसे साइड इफेक्‍ट्स
बूस्‍टर डोज के चलते कोविड-19 के खिलाफ पहली दो डोज के मुकाबले 95 फीसदी तक सुरक्षा मिली। स्‍टडी में खासतौर से साइड इफेक्‍ट्स को ध्‍यान में रखा गया था। हार्ट अटैक से इसका दूर तक कोई कनेक्‍शन नहीं मिला। जो साइड इफेक्‍ट्स देखे गए, उनमें बॉडी पेन, सिरदर्द, थकान, इन्‍जेक्‍शन साइट पेन शामिल थे।

डॉ फहीम ने हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच यह स्‍टडी शेयर की है। पिछले कुछ समय में भारत में हार्ट अटैक के मामलों में अचानक तेजी आई है। अस्‍पतालों में ऐसे मरीजों की संख्‍या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, वैज्ञानिक अध्‍ययनों से एक बात साफ है कि इनका कोविड वैक्‍सीन या बूस्‍टर डोज से कोई लेनादेना नहीं है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...