18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयISRO चीफ एस सोमनाथ को कैंसर, Aditya-L1 की लॉन्चिंग के दिन चला...

ISRO चीफ एस सोमनाथ को कैंसर, Aditya-L1 की लॉन्चिंग के दिन चला पता, लेकिन…

Published on

नई दिल्ली,

भारत के सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के समय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ कैंसर से जूझ रहे थे. सोमनाथ ने एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्कैनिंग में कैंसर का पता चला था. चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान भी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं. हालांकि, उस समय तक कुछ भी स्पष्ट नहीं था. उन्होंने कहा कि आदित्य मिशन के दिन ही उन्हें इस बीमारी का पता चला था. इससे वो और उनका परिवार दोनों परेशान हो गए थे.

यहां तक कि उनके सभी साथी वैज्ञानिक भी इस खबर से आहत थे. लेकिन उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में खुद को संभाले रखा. परिवार और इसरो वैज्ञानिकों को संभाला. लॉन्चिंग के बाद उन्होंने पेट का स्कैन कराया. तब इसका पता चला था. लेकिन अधिक जांच और इलाज के लिए वो चेन्नई गए. पता चला कि यह बीमारी उन्हें जेनेटिकली मिली है. उन्हें पेट का कैंसर हुआ था.

कुछ ही दिन में कैंसर की पुष्टि भी हो गई. इसके बाद सोमनाथ ने सर्जरी कराई. फिर उनकी कीमोथैरेपी चलती रही. सोमनाथ ने बताया कि पूरा परिवार सदमे में था. लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है. ट्रीटमेंट हुआ और वो ठीक हो गए. दवाइयां फिलहाल चल रही हैं. लेकिन इस दौरान उनके परिवार और साथियों ने बहुत सपोर्ट किया.

समय लगेगा लेकिन मैं इस जंग को जीतूंगा
सोमनाथ ने बताया कि उन्हें पता है कि इसके इलाज में काफी समय लगेगा. यह एक लंबी प्रक्रिया है. लेकिन यह जंग में लडूंगा. काफी ज्यादा रिकवरी हो गई है. मैं सिर्फ चार दिन अस्पताल में था. फिर अपना काम पूरा किया. बिना किसी दर्द के मैं इसरो में पांचवें दिन से काम करने लगा था. सोमनाथ ने बताया कि मैं लगातार मेडिकल चेकअप्स और स्कैन करवा रहा हूं. लेकिन अब मैं पूरी तरह से ठीक हो चुका हूं. अपना काम और इसरो के मिशन और लॉन्च को पर पूरा ध्यान है. इसरो के आगे के सारे मिशन पूरा करके ही दम लूंगा.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...