5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजर्मनी के विदेश मंत्रालय में उठा केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा, जानें...

जर्मनी के विदेश मंत्रालय में उठा केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा, जानें क्या बोला विदेशी मीडिया

Published on

नई दिल्ली,

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर सर्च के बाद देर शाम को गिरफ्तार कर लिया. केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अब जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि हमें उम्मीद है कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानक इस मामले में भी लागू किए जाएंगे. केजरीवाल की गिरफ्तारी के लेकर विदेश मीडिया ने कई तरीकों से कवर किया है.

जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से जुड़े एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हमने इस केस को नोट किया है. भारत एक लोकतांत्रिक देश है. हम जानते हैं और उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता, बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानकों को भी इस मामले में लागू किया जाएगा. इस केस में आरोपों का सामना कर रहे केजरीवाल को निष्पक्ष सुनवाई का पूरा अधिकार है.

उन्होंने आगे कहा कि इसमें यह भी शामिल है कि वो बिना किसी प्रतिबंध के सभी जरूरी कानूनी रास्तों का उपयोग कर सकते हैं. निर्दोष होने के अनुमान कानून के शासन का एक मुख्य चीज है और वो इस केस में भी लागू होना चाहिए.

क्या बोला विदेशी मीडिया
वहीं, अमेरिका के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारतीय विपक्षी दलों कोट्स करते हुए एक आर्टिकल फाइल किया है. जिसमें आलोचकों की ओर से दावा करते हुए बताया गया है कि केंद्र सरकार अपने प्रतिद्वंद्वियों को परेशान करने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है, क्योंकि सरकार विपक्षी दलों को अप्रैल में होने वाले आम चुनाव से पहले नुकसान पहुंचाना चाहती है. इस स्टोरी में दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी के बयान को कोट किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी विपक्षी दलों को खत्म करना चाहती है.

अमेरिकी मीडिया हाउस के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान की नामी वेबसाइट द डॉन ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर कवरेज की है. पाकिस्तानी मीडिया ने अपनी कवरेज में कहा कि राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और चुनाव में नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए बने विपक्षी गठबंधन के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल को लंबे समय से चल रही भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, डॉन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बयान को भी कोट किया है.

जेल से ही चलेगी सरकार: केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है. ईडी ने केजरीवाल को अदालत में पेश कर दस दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने जांच एजेंसी को 6 दिन की रिमांड दी है. अब उन्हें 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा. कोर्ट की ओर से 6 दिन की ईडी रिमांड मिलने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा. मैं स्वस्थ हूं और जेल से ही सरकार चलाऊंगा.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...