13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराजनीतिकोई जरूरी नहीं हर त्योहार पर... राहुल गांधी की बार-बार वियतनाम यात्रा...

कोई जरूरी नहीं हर त्योहार पर… राहुल गांधी की बार-बार वियतनाम यात्रा पर बीजेपी ने उठाए सवाल, कांग्रेस का तीखा पलटवार

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर एक बार फिर देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र की तुलना में वियतनाम में अधिक समय बिता रहे हैं। बीजेपी ने कहा, ‘राहुल गांधी को दक्षिण पूर्वी एशियाई इस देश के प्रति ‘असाधारण लगाव’ के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘राहुल गांधी कहां हैं। मैने सुना है कि वह वियतनाम गए हैं।’

प्रसाद ने कहा कि गांधी नए साल के दौरान भी दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में थे और उन्होंने वहां करीब 22 दिन बिताए थे। बीजेपी नेता ने सवाल किया, ‘वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा दिन नहीं बिताते। अचानक वियतनाम के प्रति उनके इतने प्रेम का क्या कारण है?’ उन्होंने कहा कि गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें भारत में उपलब्ध रहना चाहिए। प्रसाद ने कहा, ‘राहुल गांधी को वियतनाम के प्रति अपने असाधारण लगाव के बारे में बताना चाहिए। उस देश की उनकी बार-बार यात्रा बहुत ही कौतुहल पैदा करता है।’

बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी
बीजेपी लंबे समय से गांधी की विदेश यात्राएं को निशाना बना रही है। सत्तारूढ़ पार्टी ने उन्हें एक ऐसे गैर-गंभीर नेता के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया है, जो घरेलू राजनीति की बारीकियों के लिए अयोग्य हैं। बीजेपी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि गांधी की लगातार विदेश यात्राओं का विवरण न तो संसद में दिया जाता है और न ही सार्वजनिक किया जाता है। उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा। मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी एक महत्वपूर्ण पद पर हैं और उनकी अनेक गुप्त विदेश यात्राएं – विशेषकर संसद सत्र के दौरान – औचित्य और राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न उठाती हैं।’

कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस ने बीजेपी पर उनके निजी दौरे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने दलील दी कि एक व्यक्ति के तौर पर उन्हें विदेश यात्रा करने का अधिकार है। पिछले वर्ष 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के निधन के बाद गांधी की वियतनाम यात्रा की थी जिसकी भाजपा ने आलोचना की थी। बीजेपी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने तब कहा था कि जब देश सिंह के निधन पर शोक मना रहा था, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम गए हुए थे।

‘बीजेपी वेवजह हल्ला मचा रही है’
बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार भी सामने आया है। कांग्रेस का कहना है कि विदेश जाने का अधिकार सभी को है। बीजेपी बेवजह हल्ला मचा रही है। राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर मचे हंगामे के बीच कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि बीजेपी का हंगामा बिल्कुल गलत बात है, कोई जरूरी नहीं है कि हर त्योहार पर हर नेता देश में मौजूद रहे। क्या पीएम मोदी ने होली खेली। मैंने उन्हें होली खेलते कभी नहीं देखा। मैंने आरएसएस चीफ मोहन भागवत को होली खेलते नहीं देखा। राहुल गांधी पर आरोप लगाना गलत है। सभी का अपना अधिकार है। क्या भाजपा के लोग विदेश नहीं जाते हैं। राहुल गांधी को लेकर भाजपा के लोग गुमराह करते हैं। भाजपा सिर्फ गांधी परिवार को लेकर बेवजह के बयान देने का काम करती है।

‘विदेश जाने पर किसी की कोई पाबंदी नहीं’
राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं इसके पीछे के कारण के बारे में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि इस बारे में ज्यादा जानकारी तो राहुल गांधी ही दे सकते हैं। लेकिन, विदेश जाने पर किसी की कोई पाबंदी नहीं है। दूसरी बात यह है कि होली का त्योहार वह किसी भी देश में मना सकते हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय भी होली मनाते हैं। हम यहां घर पर होली नहीं मनाते हैं, लेकिन अपने क्षेत्र में होली मनाते हैं। राहुल गांधी जहां गए होंगे वहां होली मनाई होगी।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...