13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीय​हिंदू राष्ट्र की बात करना ठीक नहीं... शंकराचार्य ने 'गोलबंदी राजनीति' पर...

​हिंदू राष्ट्र की बात करना ठीक नहीं… शंकराचार्य ने ‘गोलबंदी राजनीति’ पर खूब सुनाया

Published on

नई दिल्ली

देश में आए दिन ‘हिंदू राष्ट्र’ की चर्चा होने लगती है। जब ये बातें संत समाज की तरफ से की जाती हैं तो लोग भी भ्रमित हो जाते हैं। इन दिनों स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का एक बयान वायरल हो रही है। हिंदू राष्ट्र की मांग पर उन्होंने जो बात कही है, लोग उसे ‘वैचारिक प्रबुद्धता’ कहते हुए तारीफ कर रहे हैं। कई हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ट्विटर पर उनकी प्रशंसा की है।

करीब 4 मिनट के वायरल वीडियो में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद कहते हैं कि समस्या क्या होती है कि हम लोगों के यहां राजनीति है…गोलबंदी ही राजनीति हो गई है। बीच में लाइन खींच दी जाती है, हमारी गोल में है या नहीं है, यही देखा जाता है। हमारी गोल में है तो बिल्कुल अच्छा है चाहे कैसा भी हो और अगर हमारी गोल में नहीं है तो बहुत खराब है चाहे कैसा भी हो। ये व्यवहार का तरीका हम लोगों ने बना रखा है।

स्वामी जी कहते हैं कि ऐसी परिस्थिति में जब देश में गोलबंदी ही राजनीति के रूप में विख्यात हो गई हो… राजनीति शब्द बहुत ऊंचा है, हमारे यहां नीति शब्द बहुत ऊंचा है। धर्म के समान है और राजनीति यानी राजा के द्वारा पालन की जाने वाली नीति।

उन्होंने कहा कि राजनीति शब्द जो हमारा है, जिसका प्रयोग रामायण और महाभारत में हुआ है। अगर वह राजनीति हो तो अलग बात है लेकिन आजकल तो वह राजनीति है नहीं। आज तो ध्रुवीकरण या गोलबंदी वाली राजनीति है। इस तरह की राजनीति में एक शब्द लाया जाता है- ‘हिंदू राष्ट्र’। हिंदू राष्ट्र का मतलब है हिंदुओं की गोलबंदी। अब हिंदू-हिंदू के नाम पर गोलबंदी होगी और ऐसा होगा तो स्वाभाविक है कि जो हिंदू नहीं होगा उसके साथ परायेपन का व्यवहार होगा।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...