9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यऐसा लगता है राम नवमी और हनुमान जयंती केवल दंगों के लिए...

ऐसा लगता है राम नवमी और हनुमान जयंती केवल दंगों के लिए हैं… NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के बयान से बखेड़ा

Published on

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान द‍िया है। एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने रामनवमी के दिन छत्रपति संभाजीनगर समेत राज्य के कई हिस्सों में हुई दंगों की घटनाओं पर कहा कि ऐसा लगता है कि रामनवमी और हनुमान जयंती सिर्फ राज्य में दंगे कराने के लिए है। आने वाला साल सांप्रदायिक दंगों का साल होगा क्योंकि सत्ताधारी देश के युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रहे हैं। महंगाई को कम नहीं कर सकते, इसलिए सरकार के पास धार्मिक समारोह करके वोट बटोरने के अलावा कोई दूसरा ऑप्‍शन नहीं है। उधर, इस बयान पर बीजेपी नेता बिफर गए हैं। आव्हाड के विवादित बयान का विरोध करते हुए बीजेपी ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि राम और हनुमान भक्तों का अपमान कोई नहीं सहेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि धार्मिक मामलों को लेकर नेताओं को विवादित बयान देने से बचना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जितेंद्र आव्हाड का यह बयान आपत्तिजनक है। रणवमामी हो या हनुमान जयंती, ये त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जाते हैं। लोगों की राम और हनुमान में बहुत आस्था है जो इस समय व्यक्त होती है। यह कहना कि ये त्योहार दंगों के लिए मनाए जा रहे हैं, पूरे समाज और राम भक्तों का अपमान है, मुझे लगता है।

आव्हाड ने क्या कहा
शनिवार को घाटकोपर में आयोजित एनसीपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक में पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे रामनवमी और हनुमान जयंती सिर्फ दंगों के लिए ही मनाई जाती है। जितेंद्र आव्हाड ने कहा क‍ि जिस तरह से रामनवमी और हनुमान जयंती मनाई जाती है, घर में राम और हनुमान की पूजा होती है, उसका मैंने अनुभव किया। हालांकि, मैंने कहा है कि ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं कि रामनवमी-हनुमान जयंती समारोह सिर्फ दंगों के लिए है। इससे इस पर्व की बदनामी हो रही है। मैं एक हिंदू हूं, एक कट्टर हिंदू हूं।

जितेंद्र आव्हाड ने यह भी कहा कि भगवान राम एक हिंदू हैं जो वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं। माता की बात मानने वाले, भाई का आदर करने वाले राम को सब जानते हैं। ये पर्व समाज में एकता का निर्माण करते हैं। लेकिन समाज में जहर बोया जा रहा है। ऐसा न हो कि आव्‍हाड ने यह भी कहा कि समाज में नफरत फैलाने से देश का नुकसान होता है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...