17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमेरी गलती थी भाई... जडेजा ने मांगी माफी, सरफराज के रन आउट...

मेरी गलती थी भाई… जडेजा ने मांगी माफी, सरफराज के रन आउट होने के बाद जताया अफसोस

Published on

राजकोट

सब्र का फल मीठा होता है, अबतक सिर्फ सुना था, लेकिन आज देख भी लिया। लंबे समय से भारतीय टीम में जगह पाने का सपना संजो रहे सरफराज खान ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़ दिया। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वह तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रविंद्र जडेजा के साथ गलतफहमी का शिकार होकर नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए। भारत के 311वें नंबर के टेस्ट क्रिकेटर सरफराज ने 62 रन की तेजतर्रार पारी खेली। पूरी दुनिया अब सरफराज खान की दीवानी हो चुकी है तो पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद शतक बनाकर लौटे रविंद्र जडेजा अचानक विलेन बन गए हैं। सोशल मीडिया पर रविंद्र जडेजा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर तो #Selfish ट्रेंड होने लगा, जडेजा ने बाद में अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर सरफराज खान से रन आउट करवाने के लिए माफी भी मांगी, लेकिन पूरे मामले में सरफराज की सोच थोड़ी जुदा है।

सरफराज ने दिखाया बड़ा दिल
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जब 26 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो कई सवालों के जवाब दिए। भारत के पहले दिन पांच विकेट पर 326 रन बनाने के बाद सरफराज ने यहां मीडिया से कहा, ‘यह खेल का हिस्सा है। क्रिकेट में संवादहीनता होती है। कभी-कभी रन आउट होता है और कभी-कभी आपको रन मिलते हैं। मैंने लंच के समय जडेजा से बात की थी और उनके आग्रह किया था कि खेलते समय मेरे साथ बात करें। मुझे खेलते हुए बातें करना पसंद है। मैंने उनसे कहा कि जब मैं बल्लेबाजी के लिए जाऊं तो खेलते हुए मेरे साथ बात करते रहें। वह बात करते रहे और बल्लेबाजी करते हुए मेरा काफी समर्थन किया।’

रविंद्र जडेजा ने मानी गलती
जिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रविंद्र जडेजा को गालियां दी जा रही थी, सरफराज खान को आउट करवाने का कसूर मढ़ा जा रहा था। भारतीय ऑलराउंडर ने हिम्मत दिखाते हुए वहीं अपनी गलती भी मान ली। जडेजा ने इंस्टग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘सरफराज खान के लिए बुरा महसूस कर रहा हूं। ये मेरा गलत कॉल था। आपने शानदार खेला।’ यहां बताना जरूरी हो जाता है कि भारतीय टीम की पहली पारी के 81वें ओवर की पांचवीं बॉल पर रविंद्र जडेजा ने मिड ऑफ की दिशा में खेली, जो सीधा फील्डर के पास गई। पहले तो जडेजा ने सरफराज को सिंगल के लिए बुलाया और फिर अपना मन बदल लिया। मुस्तैद मार्क वुड ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर एक सटीक थ्रो मारा और स्टंप्स बिखर गए। इस तरह बिना गेंदबाज का सामना किए ही सरफराज खान को पवेलियन लौटना पड़ा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...