14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास को जड़ से खत्म करने में लग जाएंगे कई साल... इजरायली...

हमास को जड़ से खत्म करने में लग जाएंगे कई साल… इजरायली सेना ने मानी नाकामी, गाजा को तबाह कर भी हार जाएंगे नेतन्याहू?

Published on

तेल अवीव

गाजा को मलबों का ढेर बनाने के अब इजरायल अपनी नाकामी को मान रहा है। इजरायली सूत्रों ने कबूल किया है कि गाजा पट्टी से हमास को जड़ से मिटाने में कई साल लग जाएंगे। इजरायली सेना के सूत्रों के हवाले से जेरूशलम पोस्ट ने बताया है कि “आतंकी समूह को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ने में एक पूरा साल या कई साल और लग सकते हैं।” इजरायली सेना ने हाल ही में गाजा में खतरनाक ऑपरेशन चलाने के बाद दावा किया है कि उसने हमास के 300 और आतंकवादियों को मार गिराया है। इजरायली सेना ने 19 जनवरी को युद्धविराम की घोषणा से पहले दावा किया था कि गाजा पट्टी में चलाए जा रहे उसके ऑपरेशन में अभी तक 18 हजार से 20 हजार के करीब हमास के आतंकी मारे गये हैं। लेकिन इतने आतंकियों को मारने के बाद भी इजरायल का कहना है कि हमास को खत्म करने में कई साल और लग जाएंगे।

इजरायल का मानना है कि हमास के पास करीब 25 हजार या उससे भी ज्यादा आतंकवादी हो सकते हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि उसकी कोशिश अभी ज्यादा से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराने की है और वो इसी काम के लिए काफी मेहनत कर रही है। इजरायली सेना के सूत्रों का कहना है कि गाजा पट्टी के राफा में मूल रूस से चार हजार से 8 हजार हमास के लड़ाके थे जिनमें से अब कुछ सौ बचे हैं। IDF के अधिकारियों का मानना है कि यदि हमास के शीर्ष नेता आत्मसमर्पण नहीं करते या गाजा छोड़ने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो इजराइल को गाजा में बहुत लंबे समय के सिए संघ में फंसा रहना पड़ सकता है। यह संघर्ष मुख्य रूप से छोटे आतंकवादी समूहों को खोजने और खत्म करने के अभियान पर केन्द्रित होगा।

गाजा में कई साल और चलेंगे इजरायली ऑपरेशन?
लिहाजा सवाल उठ रहे हैं कि क्या गाजा पट्टी में अभी कई साल और लड़ाई चलने वाली है। हालांकि कुछ इजरायली अधिकारियों को उम्मीद है कि हमास जल्द ही बिखर जाएगा और उसके शीर्ष नेता गाजा पट्टी से बाहर निकलने के लिए तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है और इजरायल और हमास एक स्थायी युद्दविराम समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो फिर गाजा में एक धीमी गति का युद्ध शुरू हो सकता है और गाजा पट्टी के फिर से निर्माण में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि हमास के आतंकी नागरिकों के बीच छिपे होते हैं, इसकी वजह से उनकी पहचान करना और खत्म करना काफी मुश्किल हो जाता है।

इसके अलावा इजरायली डिफेंस फोर्स यानि IDF ने रफा के शबौरा क्षेत्र में पिछले दिनों में काफी खतरनाक अभियान चलाए हैं, जबकि पहले यह माना जा रहा था कि यह क्षेत्र पहले ही नियंत्रित कर लिया गया है। जिससे ये संकेत मिलता है कि गाजा में हमास की उपस्थिति और प्रभाव को खत्म करना काफी मुश्किल हो सकता है। हालांकि इजरायली सेना ने कहा है कि जब तक हमास को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक अभियान जारी रहेगा, लेकिन ये प्रक्रिया निश्चित तौर पर लंबी और कठिन होगी।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...