25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यJ-K: राजौरी में आतंकियों ने जहां 4 लोगों की ली थी जान,...

J-K: राजौरी में आतंकियों ने जहां 4 लोगों की ली थी जान, वहीं IED ब्लास्ट, एक बच्चे की मौत

Published on

राजौरी,

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सोमवार को IED ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में 1 बच्चे की मौत हो गई, जबकि 5 लोग जख्मी हुए हैं. बताया जा रहा है कि धांगरी में जिस वक्त ये ब्लास्ट हुआ, उस वक्त वहां रविवार को हुए आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था. रविवार को आतंकियों ने राजौरी में चार लोगों पर फायरिंग कर हत्या कर दी थी.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार देर शाम आतंकियों ने हमला किया था. आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदू परिवारों पर फायरिंग की थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही 7 लोग घायल हुए हैं. जब जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना वहां पहुंचे, तो उनके साथ स्थानीय लोगों ने धक्का मुक्की कर दी.

फायरिंग वाली जगह के पास हुआ ब्लास्ट
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को ब्लास्ट उसी घर के पास हुआ, जहां रविवार को पहली फायरिंग हुई. ब्लास्ट में 5 लोग जख्मी हुए हैं. 1 बच्चे की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. इतना ही नहीं यहां से पुलिस ने एक और IED बरामद की है. इसे हटा दिया गया है. सुरक्षाबल आसपास के घरों में भी सर्चिंग कर रहे हैं.

 हिंदू परिवार को बनाया गया निशाना
जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने ये गोलीबारी राजौरी के धांगरी इलाके में की. आतंकियों ने पहले परिवार से आधार कार्ड मांगा, फिर उनकी पहचान कर गोलीबारी की. पुलिस ने बताया कि करीब 7:15 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें एक महिला और एक बच्चे समेत एक हिंदू परिवार के 7 लोग घायल हो गए. बाद में सतीश समेत 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज जीएमसी राजौरी में चल रहा है. घटना अपर डांगरी गांव की है. करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई.

इस आतंकी घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. स्थानीय लोगों ने हमले के विरोध में राजौरी शहर में सोमवार को पूर्ण बंद की अपील की थी. इसी को लेकर सोमवार को धांगरी में प्रदर्शन हो रहा था. तभी ये IED ब्लास्ट हो गया.

फौजी यूनिफॉर्म पहनकर आए थे आतंकी
साल के पहले दिन घाटी में हिंदुओं को आतंकियों ने निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने खाकी यूनिफॉर्म पहन रखी थी. दो आतंकी इन घरों में दाखिल हुए. उन्होंने परिवार वालों के आधारकार्ड चेक किया. जब आतंकियों ने यह पुष्टि कर ली कि ये हिंदुओं के घर हैं तो उन पर फायरिंग कर दी.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...