17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलअंग्रेजों के सामने जडेजा की 'डबल तलवारबाजी'... राजकोट में जड़ा लगातार दूसरा...

अंग्रेजों के सामने जडेजा की ‘डबल तलवारबाजी’… राजकोट में जड़ा लगातार दूसरा शतक

Published on

राजकोट,

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का बल्ला धांसू अंदाज में चला. इसी दौरान उन्होंने टेस्ट मैच के पहले दिन (15 फरवरी) 198 गेंदों पर शतक जमाया. जडेजा के करियर का यह चौथा टेस्ट शतक है.साथ ही राजकोट के मैदान पर जडेजा का यह लगातार दूसरा शतक है. मौजूदा टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद जडेजा ने अपने फेमस अंदाज में तलवार घुमाने की तरह स्टाइल करते हुए जश्न मनाया. उन्होंने फिफ्टी के बाद भी ऐसे ही जश्न मनाया था.

राजकोट में जडेजा का दूसरा टेस्ट शतक
इस तरह जडेजा ने अंग्रेजों के खिलाफ इस टेस्ट मैच में एक ही दिन में दूसरी बार तलवारबाजी की. बता दें कि राजकोट जडेजा का होमग्राउंड है. इस मैदान पर यह उनका तीसरा टेस्ट मैच है. उन्होंने सबसे पहले इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ नवंबर 2016 में टेस्ट मैच खेला था.

तब जडेजा ने दोनों पारियों में 12 और नाबाद 32 रन बनाए थे. इसके बाद जडेजा ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर 2018 में टेस्ट खेला था. तब जडेजा ने एक ही पारी में नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद अब जडेजा ने 6 साल बाद इसी मैदान पर शतक जमाया है. इस तरह राजकोट में जडेजा का यह लगातार दूसरा शतक रहा.

जडेजा-रोहित के बीच 204 रनों की साझेदारी
बता दें कि राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 33 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने जडेजा के साथ मिलकर 329 गेंदों पर 204 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. इसके बाद रोहित 131 रन बनाकर आउट हुए.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...