7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यअहमदाबाद में ​इस्कॉन ब्रिज पर जगुआर ने भीड़ को रौंदा, 9 लोगों...

अहमदाबाद में ​इस्कॉन ब्रिज पर जगुआर ने भीड़ को रौंदा, 9 लोगों की मौत, तस्‍वीरें देख कांप जाएगा कलेजा

Published on

अहमदाबाद

अहमदाबाद में गुरुवार को इस्कॉन पुल पर तेज रफ्तार लग्जरी कार जगुआर भीड़ में घुस गई। इससे नौ लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार-गुरुवार देर रात करीब एक बजे सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर स्थित पुल पर तब हुई, जब जगुआर कार, 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से दो वाहनों के बीच दुर्घटना के बाद वहां जमा भीड़ पर चढ़ गई।

हादसे के बाद ​ 25 से 30 फीट दूर जा गिरे लोग
राजपथ क्लब की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने भीड़ को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोग हवा में उड़ गए, कुछ लोग लगभग 25 से 30 फीट दूर जा गिरे। बचाव दल और स्थानीय पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पुल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल पीड़ितों को सिविल अस्पताल ले जाया गया।

​मरने वालों में एक पुलिस कांस्टेबल और होम गार्ड का जवान भी
हादसे में मरने वालों में एक पुलिस कांस्टेबल और एक होम गार्ड का जवान भी शामिल है, जो हादसे के वक्त ड्यूटी पर थे। सोला सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी कृपा पटेल ने कहा कि घायलों को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मुख्‍यमंत्री ने क‍िया मदद का ऐलान
हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “अहमदाबाद में इस्कॉन ब्रिज पर कल रात हुआ हादसा बेहद दुखद है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मैं हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।

​गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने भी जताया दुख
गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा क‍ि पिछली रात अहमदाबाद में हुई दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ और टूट गया। मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। पुलिस और सरकार घायलों की बेहतरी के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उसी घटना में दो पुलिसकर्मियों की भी जान चली गई है, मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके और उनके परिवारों के साथ हैं।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...