11.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यजयपुर का सनकी पुलिसवाला गिरफ्तार, Live वीडियो में कमिश्नर तक को नहीं...

जयपुर का सनकी पुलिसवाला गिरफ्तार, Live वीडियो में कमिश्नर तक को नहीं छोड़ा…

Published on

जयपुर

राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल की जयपुर में शर्मनाक हरकत सामने आई है। इस पुलिस वाले ने अपने ही महकमे के उच्च अधिकारियों को जमकर गालियां दीं। सोशल मीडिया पर लाइव आकर पुलिस कमिश्नर सहित कई आईपीएस अधिकारियों को गंदी गालियां दी। वीडियो में दिखाई दे रहा है पुलिस कांस्टेबल शराब के नशे में होना प्रतीत हो रहा है। जानकारी यह भी मिली है कि वह एक बड़े जनप्रतिनिधि का गनमैन भी रह चुका है। अपनी हरकतों की वजह से उसे गनमैन से हटाकर पुलिस लाइन में लगा दिया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस अफसरों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मी को अब जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो सामने आया तो हर कोई रह गया हैरान
ऐसा माना जाता है कि वर्दी वाले डिपार्टमेंट में अन्य विभागों से ज्यादा अनुशासन होता है। हर कर्मचारी और अधिकारी अपने से उच्च अधिकारी का पूरा रेस्पेक्ट करते हैं लेकिन पुलिस के एक कांस्टेबल ने सारी सीमाएं लांघ दी। उस कांस्टेबल ने ना केवल एक, दो या तीन बार बल्कि दर्जनों बार पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर गालियां बकी। इतना ही नहीं उसने खुली चेतावनी भी दी कि कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता। उसने यह भी कहा कि वह इतनी औकात रखता है कि पुलिस अफसरों का इलाज कर देगा। मां बहन की गंदी गालियां देने की यह घटना करीब 5-7 दिन पुरानी है। 20 मार्च का इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसने भी इस वीडियो को देखा और सुना, वह हैरान रह गया। आखिर एक पुलिस कांस्टेबल में इतनी हिम्मत कैसे आ गई कि वह पुलिस कमिश्नर सहित कई आईपीएस अफसरों को लाइव आकर गालियां दे सके।

4 एडीजी सहित कई अफसरों को बकी गालियां
जब इस पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया तो पूरा पुलिस महकमा हिल सा गया। इस पुलिस कांस्टेबल का नाम सुरेंद्र सिंह और वह जयपुर पुलिस लाइन में तैनात था। जैसे ही वीडियो सामने आया, उसी वक्त पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया था। वायरल वीडियो 4 मिनट 14 सेकंड का है। इस वीडियो में वह राजस्थान पुलिस के 4 एडीजी स्तर के अफसरों सहित कई सीनियर आईपीएस, जिनमें आईजी और डीआईजी रेंक के अफसर शामिल हैं, उन्हें खुलेआम गालियां देते हुए देख लेने की धमकियां भी दे रहा है। हैरानी की बात यह भी है कि एक महिला अधिकारी का नाम लेकर भी कहा कि उसका बेटा मर गया था। इससे अंदाजा लगा लेना चाहिए कि उसकी औकात कितनी बड़ी है।

अनुशासनहीनता की हदें पार
गालियां बकने वाले पुलिसकर्मी की हिमाकत देखकर सब हैरान है। वायरल वीडियो में वह अपना नाम भी बताता है। साथ ही पुलिस अफसरों को चेतावनी देता है कि उसके खिलाफ कोई कुछ भी कार्रवाई नहीं कर सकता क्योंकि उसकी पहुंच ऊपर तक है। वीडियो में दर्जनों बार गालियां दी गई है। इस पुलिस वाले के वीडियो में कही कई बातों की एक लाइन भी हूबहू नहीं लिखी जा सकती क्योंकि उसने भरपूर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। अनुशासनहीनता की सारी हदें पार कर दी। हर कोई इसी इंतजार में था कि इस पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आखिर इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जयपुर कमिश्नरेट के अशोक नगर एसीपी बालाराम चौधरी ने बताया कि विधायकपुरी थाने में हरजी खटीक नामक व्यक्ति की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस प्रकरण में कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पुख्ता इलाज जरूरी है

गालियां बकने वाले कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस महकमे में यही मांग उठ रही है कि ऐसे पुलिसकर्मी का पुख्ता इलाज जरूरी है। आरोपी पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह पूर्व में एक लोकसभा सांसद का गनमैन रह चुका है। इससे पहले वह जयपुर आयुक्तालय के शिवदासपुरा थाने में भी तैनात रह चुका है। जानकारी में यह भी आया है कि कुछ दिनों पहले इसी पुलिस कांस्टेबल ने जयपुर आयुक्तालय के रामनगरिया पुलिस थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को भी कॉल करके खूब गालियां बकी थी। अब सब इसके पुख्ता इलाज की उम्मीद कर रहे हैं।

Latest articles

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

अशोका गार्डन इलाके में  उधारी के 30 हजार रुपये मांगे तो दोस्त के सीने में घोंपा चाकू

भोपाल राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में उधारी की रकम को लेकर एक दोस्त...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...