11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिइंदिरा गांधी पर मचे बवाल को लेकर कनाडा पर भड़के जयशंकर, रिश्तों...

इंदिरा गांधी पर मचे बवाल को लेकर कनाडा पर भड़के जयशंकर, रिश्तों को लेकर कह दी बड़ी बात!

Published on

नई दिल्ली,

कनाडा में खालिस्तान समर्थक परेड में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़ी झांकी को दिखाने जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि कनाडा में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं जो एक बड़ा मुद्दा है. जयशंकर ने कहा कि यह भारत और कनाडा के रिश्तों के लिए ठीक नहीं है.

विदेश मंत्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस घटना में एक बड़ा मुद्दा शामिल है…स्पष्ट रूप से कहूं तो, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि वोट बैंक की राजनीति की जरूरत के अलावा ऐसा कोई क्यों करेगा… अलगाववादियों, चरमपंथियों, हिंसा की वकालत करने वालों को जगह दी जा रही है जो कि एक बड़ा मुद्दा है. मुझे लगता है कि यह रिश्तों (भारत-कनाडा के संबंध) के लिए अच्छा नहीं है, कनाडा के लिए अच्छा नहीं है.’जयशंकर ने कहा कि कनाडा में अलगाववादियों द्वारा इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं जो कि दोनों देशों के रिश्तों के लिए सही नहीं है.

क्या है पूरा मामला?
यह मामला कनाडा के ब्रैम्पटन शहर का है जहां 4 जून को खालिस्तान समर्थकों ने एक परेड निकाली थी. परेड की एक झांकी में इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाया गया. झांकी में इंदिरा गांधी को खून से सनी सफेद साड़ी में हाथ ऊपर किए दर्शाया गया. सोशल मीडिया पर वायरल झांकी के वीडियो में पगड़ी पहने आदमियों को इंदिरा गांधी पर बंदूक ताने भी देखा जा सकता है. यह परेड 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी से पहले निकाली गई थी.

झांकी को लेकर विवाद बढ़ता देख भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि वो इस घटना की निंदा करते हैं. उन्होंने लिखा, ‘मैं कनाडा में एक कार्यक्रम को लेकर आ रही रिपोर्टों से स्तब्ध हूं, जिसमें भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाया गया. नफरत या हिंसा के महिमामंडन के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है. मैं स्पष्ट रूप से इस तरह की गतिविधियों की निंदा करता हूं.’

क्या बोली कांग्रेस?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जयराम रमेश ने इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी दिखाए जाने को ‘घृणित कृत्य’ करार दिया और विदेश मंत्री जयशंकर से अपील की कि वो इस मामले को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष दृढ़ता से रखें.कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा है कि इस घटना को लेकर वो स्तब्ध हैं.

उन्होंने ट्विटर पर परेड का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘एक भारतीय होने के नाते, मैं कनाडा के ब्रैम्पटन में निकाले गए पांच किलोमीटर लंबी परेड में इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाए जाने को लेकर स्तब्ध हूं. यहां बात किसी का पक्ष लेने या न लेने की नहीं है बल्कि यह एक देश के इतिहास के प्रति सम्मान और उसके प्रधानमंत्री की हत्या के कारण उसे मिले जख्म की है. इस कट्टरपंथ की सार्वभौमिक रूप से निंदा की जानी चाहिए और हमें एकजुट होकर प्रतिक्रिया देनी चाहिए.’

उनके इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जयराम रमेश ने लिखा, ‘मैं आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूं! यह घृणित कार्य है और एस जयशंकर को इस मामले को कनाडाई अधिकारियों के समक्ष सख्ती से उठाना चाहिए.’ इस संबंध में बुधवार को कनाडा में भारत के उच्चायोग की तरफ से ग्लोबल अफेयर्स कनाडा को एक पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जता दी गई है. पत्र में लिखा गया था कि परेड में विवादास्पद झांकी को दिखाए जाने को लेकर हम अपनी नाराजगी व्यक्त करते हैं.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...