12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यसंभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई, हाई कोर्ट से मुस्लिम...

संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई, हाई कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका

Published on

नई दिल्ली

संभल में जामा मस्जिद की रंग पुताई नहीं होने वाली है, हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की मांगों को मानने से मना कर दिया है। असल में कुछ दिन पहले ही मुस्लिम पक्ष की तरफ से अपील हुई थी कि रमजान से पहले मस्जिद में रंग-पुताई का काम करवाना है। उस मांग के बाद ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तीन सदस्यों की एक टीम का गठन किया था। उस टीम ने जामा मस्जिद का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट आज शुक्रवार को कोर्ट को सौंपी।

ASI की रिपोर्ट में क्या सामने आया?
अब जानकारी के लिए बता दें कि ASI ने गुरुवार को ही एक घंटा 10 मिनट में अपना निरीक्षण पूरा किया था। उन सभी जगहों पर जाया गया था जहां पर मुस्लिम पक्ष ने रंगाई-पुताई की मांग की थी। अब माना यह जा रहा है कि ASI को वर्तमान में वहां रंगाई-पुताई की कोई जरूरत नहीं लगी है, उसी वजह से हाई कोर्ट ने भी अपना फैसला उस दिशा में सुनाया है।

यह पहली बार था जब जामा मस्जिद कमेटी की तरफ से मांग की गई थी कि रंगाई-पुताई करवाई जाए। लेकिन हिंदू पक्ष ने शुरुआत से इस मांग का विरोध किया, तर्क दिया गया कि साक्ष्यों के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है। अब हाई कोर्ट का फैसला एक तरफ हिंदू पक्ष के लिए राहत लाया है तो वहीं मुस्लिम पक्ष को अभी के लिए झटका लगा है।

कोर्ट में अगली सुनवाई कब?
वैसे इतना जरूर है कि जामा मस्जिद में सफाई का काम किया जा सकता है, उसकी इजाजत जरूर हाई कोर्ट से मिल गई है। अभी के लिए मंगलवार तक सभी पक्ष इस फैसले को लेकर अपनी बातें रख सकते हैं, उसके बाद ही अगली सुनवाई की जाएगी। यानी कि मुस्लिम पक्ष चाहे तो कई और दलीलों के साथ इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने जा सकता है। अब कोर्ट में लगातार संभल को लेकर हो रही ये सुनवाई मायने रखती हैं क्योंकि पिछले साल नवंबर में यहां जबरदस्त हिंसा देखने को मिली थी। उसके बाद ही यहां तनाव की स्थिति है और प्रशासन भी मुस्तैद चल रहा है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...