14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यजम्मू कश्मीर: 2019 के बाद गांदरबल में सबसे बड़ा आतंकी हमला, TRF...

जम्मू कश्मीर: 2019 के बाद गांदरबल में सबसे बड़ा आतंकी हमला, TRF ने ली जिम्मेदारी, मास्टरमाइंड पाकिस्तान में छिपा

Published on

जम्मू

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में 2019 के बाद से सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में सात लोगों की मौत हो चुकी है और पांच लोग घायल हुए हैं। टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। टीआएफ, लश्कर ए तैयबा का मुखौटा है। जम्मू कश्मीर में इसके आतंकी सक्रिय हैं। हमले के बाद सभी आतंकी फरार हो चुके हैं। इस हमले का मास्टरमाइंड शेख सज्जाद गुल को बताया जा रहा है, जो पाकिस्तान में छिपा हुआ है। एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) ने इस पर 2019 में ही 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके साथ तीन अन्य आतंकी हैं, जिनकी मदद से शेख सज्जाद पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार चुनाव के बाद आतंकवादी संगठन सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, इसलिए वे टारगेट किलिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। यह 2019 के बाद सबसे बड़ी टारगेट किलिंग है। शेख सज्जाद के साथी पाकिस्तानी आतंकियों और स्थानीय लड़कों की मदद से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना और आईएसआई का भी समर्थन हासिल है। इनका उद्देश्य जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाना है।

शेख सज्जाज को गृह मंत्रालय भी घोषित कर चुका है आतंकी
भारत सरकार का गृह मंत्रालय भी शेख सज्जाद को आतंकी घोषित कर चुका है। जनवरी 2023 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने शेख सज्जाद को आतंकी घोषित किया था। शेख सज्जाद श्रीनगर के बेमिना में एचएमटी कॉलोनी में अंसारी लेन में रहता था। उसके साथी नवाब शाह (पाकिस्तान के सिंध), सैफुल्लाह साजिद (कसूर, पाकिस्तान) और बसीत अहमद (रेडवानी पयीन, कुलगाम) के रहने वाले हैं। गांदरबल हमले को लेकर एनआईए ने जांच शुरू कर दी है।

गांदरबल में सात की मौत, पांच घायल
जम्मू कश्मीर में नई सरकार बनते ही बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने सीएम उमर अब्दुल्ला के चुनावी क्षेत्र गांदरबल को निशाना बनाया। गांदरबल के गगनगीर इलाके में हुए आतंकी हमले में डॉक्टर समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। यह संगठन लश्कर-ए-तैयाब का मुखौटा है और कश्मीर में लगातार आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहा है। एनआईए ने इस आतंकी हमले की जांच शुरू कर दी है। एनआईए की टीम गांदरबल पहुंच गई है और मौके से सूबत जुटा रही है।

कैसे हुआ हमला?
गांदरबल में ये टेरर अटैक सोनमर्ग इलाके के गगनगीर में हुआ है। सभी मजदूर केंद्र सरकार की तरफ से चल रहे जेड मोड़ सुरंग निर्माण प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। यह टनल मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले की गगनगीर घाटी को सोनमर्ग से जोड़ती । रात करीब साढ़े 8 बजे मजदूर काम करने के बाद खाना खाने मेस में पहुंचे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमला करने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी में दो गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई हैं।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...