7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यपंजाब जैसे गुजरात में 'जनता का CM'...केजरीवाल ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर,...

पंजाब जैसे गुजरात में ‘जनता का CM’…केजरीवाल ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, लोगों से पूछी पसंद

Published on

अहमदाबाद

पंजाब की तर्ज पर आम आदमी गुजरात में भी सीएम के फेस का चुनाव करेगी।गुजरात के दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा पूरे गुजरात के अंदर चर्चा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आ रही है। ऐसे में हम लोगों से पूछकर जानना चाहते नेक्स्ट सीएम कौन होना चाहिए। इसके लिए हम व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी जारी कर रहे हैं। इससे पहले केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला और कहा कि सालभर पहले बीजेपी ने एकदम से तत्कालीन सीएम विजय रुपाणी को हटा दिया था और फिर भूपेन्द्र पटेल को बना दिया। ये लोग दिल्ली में बैठकर मुख्यमंत्री तय करते हैं। आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं करती है। केजरीवाल ने कहा हम लोगों से पूछकर गुजरात का सीएम सीएम तय करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के हमें लोग हमें बताएं कि आम आदमी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए? केजरीवाल ने कहा जब हमने पंजाब में ऐसा किया था तो भारी बहुमत से लोगों ने कहा था कि भगवंत मान को वे मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। हमने भगवंत मान को सीएम घोषित किया। वे सीएम बने।

जनता बताएगी सीएम कौन होगा?
केजरीवाल ने पंजाब की तर्ज पर व्हाट्सएप नंबर (6357000360) जारी किया और कहा कि लोग हमें बताएं कि मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए? केजरीवाल ने ईमेल (aapnocm@gmail.com) भी जारी किया और कहा कि तीन तारीख तक हमें व्हाट्सएप नंबर और ईमेल के जरिए रायशुमारी करेंगे और फिर जो लोगों की राय आएगी उसे हम बताएंगे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में इसी फंडे से जीत हासिल की थी। लोगों से रायशुमारी करने के बाद भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट घोषित किया था। अब गुजरात चुनावों के लिए आप ने पंजाब वाला प्रयोग फिर से किया है और लोगों से पूछा है। लोग तीन नंवबर की शाम तक मैसेज, वॉयस मैसेज और मेल के जरिए अपनी राय दे पाएंगे।

महंगाई और बेरोजगारी बड़े मुद्दे
केजरीवाल ने इस मौके पर बीजेपी पर हमला बोला, और कहा कि भाजपा के पास 27 साल के काम बताने के लिए कुछ नहीं है। केजरीवाल ने कहा लोग फिर क्यों वोट दें। इसके लिए इनके पास कोई एजेंडा नहीं है। केजरीवाल ने कहा लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। सबसे ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी गुजरात में है। केजरीवाल ने कहा ऐसे में गुजरात के अंदर लोगों में चर्चा है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में खूब काम किया है। दिल्ली की बातें गुजरात में फैल चुकी हैं। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष गोपाल इटालिय मौजूद रहे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...