10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान के PM फुमियो किशिदा अगले महीने देंगे इस्तीफा, अचानक क्यों लेना...

जापान के PM फुमियो किशिदा अगले महीने देंगे इस्तीफा, अचानक क्यों लेना पड़ा ये फैसला?

Published on

नई दिल्ली,

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अगले महीने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. वह सितंबर में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नेता के तौर पर इस्तीफा दे देंगे. किशिदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह अगले महीने होने जा रहे पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. जापान में सत्तारूढ़ पार्टी का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री चुना जाता है. इस ऐलान के साथ अब तय हो गया है कि जल्द ही देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है.

पीएम किशिदा ने कहा कि पार्टी को नई शुरुआत की जरूरत है. पार्टी के आंतरिक चुनाव के जरिए लोगों को यह बताने की जरूरत है कि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी बदलाव लेकर आएगी. बीते अप्रैल महीने में जापान के कई शहरों में उपचुनाव हुए थे. इस चुनाव में एलडीपी को हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद भी किशिदा के इस्तीफे की मांग हुई थी. इस तरह किशिदा पर लंबे समय से पद छोड़ने का दबाव था. बता दें कि जापान में अगले अक्टूबर में चुनाव होने हैं.

क्यों लेना पड़ा ये फैसला?
जापान में सत्तारूढ़ LDP लगातार विवादों में रही है. पार्टी से जुड़े घोटाले, राजनीतिक फंडिंग को लेकर विवाद और किशिदा की लगातार घट रही अप्रूवल रेटिंग को वजह माना जा रहा है. जुलाई में किशिदा की अप्रूवल रेटिंग 20 फीसदी से नीचे थे. ये लगातार आठवां महीना है, जब किशिदा की रेटिंग इतनी कम रही है. 2021 में पीएम किशिदा की रेटिंग 65 फीसदी के आसपास थी.बता दें कि किशिदा ने अक्तूबर 2021 को जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला था. किशिदा ने योशीहाइद सुगा की जगह ली थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...