22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलजय शाह एक्शन में, पाकिस्तान की ड्रामेबाजी का होगा द एंड, इस...

जय शाह एक्शन में, पाकिस्तान की ड्रामेबाजी का होगा द एंड, इस दिन होगा चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसला!

Published on

नई दिल्ली

30 नवंबर तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव रहे जय शाह अब इंटरनेशनल क्रिकेट के चेयरमैन बन चुके हैं। 1 दिसंबर को आईसीसी के चेयरमैन का पदभार संभाला। उनके इस पर आसीन होते ही सबसे बड़ा मामला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी का सामने आया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारत सरकार टीम को सुरक्षा कारणों से वहां भेजने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर खींचतान में उलझे हुए हैं।

बीसीसीआई का एक लाइन में जवाब है कि भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी, जबकि पीसीबी ने मेजबानी के हाइब्रिड मॉडल पर कड़ा विरोध जताया है। आईसीसी के चेयरमैन का पदभार संभालने के बाद जय शाह ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान बाकी की जिम्मेदारियों पर खुलकर बात की। इसमें लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक और महिलाओं के खेल के विकास शामिल हैं। इस बीच क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जय शाह ने 5 दिसंबर को वर्चुअल बोर्ड मीटिंग बुलाई है, लेकिन कोई एजेंडा नहीं है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि चैंपियंस ट्रॉफी पर कोई चर्चा होगी या नहीं।

एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान से कहा है कि या तो वह अगले साल की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए ‘हाइब्रिड’ मॉडल को स्वीकार करे या फिर इस आयोजन से बाहर होने के लिए तैयार रहे। पीसीबी के अड़ियल रुख और ड्रामेबाजी के कारण 29 नवंबर को हुई मीटिंग में कोई फैसला नहीं हो सका।

यह समझा जाता है कि आईसीसी बोर्ड के अधिकांश सदस्य पाकिस्तान की स्थिति के प्रति सहानुभूति रखते हैं। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को ‘हाइब्रिड’ मॉडल को स्वीकार करने की सलाह दी गई है। यदि ‘हाइब्रिड’ मॉडल को अपनाया जाता है तो चैंपियंस ट्रॉफी के भारत के हिस्से के मैच यूएई में आयोजित किए जाएंगे। आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया- देखिए, कोई भी ब्रॉडकास्टर आईसीसी इवेंट को एक पैसा भी नहीं देगा, जिसमें भारत शामिल न हो और यहां तक कि पाकिस्तान भी यह बात जानता है। शनिवार को आईसीसी की बैठक तभी होगी, जब मोहसिन नकवी ‘हाइब्रिड मॉडल’ से सहमत होंगे।

उन्होंने कहा- अगर ऐसा नहीं होता है तो आईसीसी बोर्ड को टूर्नामेंट को पूरी तरह से किसी दूसरे देश (यूएई भी हो सकता है) में स्थानांतरित करना पड़ सकता है, लेकिन यह पाकिस्तान के बिना आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि 5 दिसंबर को होने वाली मीटिंग में इस पर फैसला किया जा सकता है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...