9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 1.40 करोड़ की लूट... बदमाशों ने एक व्यक्ति...

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 1.40 करोड़ की लूट… बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

Published on

रांची,

झारखंड के रांची में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप से करीब 1 करोड़ 40 लाख के जेवरात और तीन लाख कैश लूट लिया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह वारदात रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में हुई. यहां कुछ हथियारबंद बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुस गए, जिन्होंने हेलमेट भी पहन रखे थे. लूट की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाशों ने किस तरह से दुकान से जेवरात और कैश लूट लिया.

दुकान में अचानक चार की संख्या में बदमाश घुसे और दुकानदार पर पिस्टल तान दी. इसके बाद बदमाशों ने दुकान से 1.40 करोड़ के जेवरात और 3 लाख रुपये कैश लूट लिया. इस दौरान दुकानदार ने कुछ हलचल करने की कोशिश की तो अपराधियों ने गोली चला दी और वहां से भाग निकले.

पुलिस अफसर बोले- बदमाशों को ट्रेस कर लिया है, जल्द होंगे गिरफ्तार
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे. पुलिस का कहना है कि बदमाशों को ट्रेस कर लिया है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधियों की पहचान हो गई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...