18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलजियो रे बाहुबली... पहलवान बजरंग पूनिया ने दिखाया दम, CWG में लगातार...

जियो रे बाहुबली… पहलवान बजरंग पूनिया ने दिखाया दम, CWG में लगातार दूसरा गोल्ड

Published on

बर्मिंघम

भारत के रेसलर बजरंग पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल कैटेगरी में टोक्यो ओलिंपिक के मेडलिस्ट बजरंग को कोई टक्कर नहीं मिली और आसानी से उन्होंने देश के लिए गोल्ड जीता। फाइनल मुकाबले में बजरंग के सामने कनाडा के लचलान मैकनीला की चुनौती थी। इस मैच को 9-2 से जीतकर बजरंग ने गोल्ड अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ में तीसरा मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में यह उनका दूसरा गोल्ड और कुल तीसरा मेडल है। 2018 में भी उन्होंने 65 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड जीता था। 2014 में 61 किलोग्राम कैटेगरी में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी उनके नाम दो गोल्ड मेडल हैं। यह इस कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 7वां गोल्ड और कुल 22वां मेडल है। रेसलिंग में बजरंग से पहले अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल जीता था।

बजरंग पूनिया के सामने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में उनके सामने लोव बिंघम थे। दो मिनट से भी कम समय में बजरंग ने यह मुकाबला जीत लिया। इसके बाद मॉरीशस के जीन बंडौ के खिलाफ भी बजरंग को आसान जीत मिली। इंग्लैंड के जॉर्ज रैम को उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले को 10-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। बजरंग टोक्यो ओलिंपिक के बाद से लगातार चोट से जूझ रहे थे। वह गेम्स से पहले अमेरिका में ट्रेनिंग कर रहे थे। इस साल अप्रैल में एशियन चैंपियनशिप में उन्हें सिल्वर मिला था। मई में कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल में कड़ी मशक्कत करने के बाद वह जगह बनाने में सफल हुए थे।

Latest articles

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...