13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यनौकरी, एक करोड़ रुपये, स्मारक.. अंकिता के परिजनों की सरकार से शर्तें...

नौकरी, एक करोड़ रुपये, स्मारक.. अंकिता के परिजनों की सरकार से शर्तें जान लीजिए

Published on

ऋषिकेश

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार के समक्ष 9 सूत्री मांग रख दी है। अंकिता भंडारी की हत्या मामले में परिजनों ने सरकार पूरी तरह से घिरी हुई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य की संलिप्तता सामने आने के बाद सरकार पर दबाव काफी ज्यादा है। वहीं, कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत ने अंकिता भंडारी के घर पर जाकर राजनीतिक दबाव भी काफी बढ़ा दिया है। इन तमाम स्थिति के बीच सरकार के समक्ष परिजनों की मांग का मामला सामने आया है। अंकिता के परिजनों ने सरकार के समक्ष बेटी की हत्या मामले में एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा अंकिता भंडारी का स्मारक बनाने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की गई है। सरकार के समक्ष कुल 9 मांगें रखी गई हैं।

ये है 9 सूत्री मांगें:
अंकिता के परिवार को परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।
अंकिता के नाम पर मल्ली गांव से बरमुंडी तक की सड़क का नामकरण हो।
अंकिता भंडारी के नाम पर सार्वजनिक जगह पर एक स्मारक सरकार बनवाए।
मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।
अंकिता जिस रिजॉर्ट में काम करती थी, वहां उसके नाम पर आदर्श स्कूल खोला जाए।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में अंकिता के नाम पर पुरस्कार गठित किया जाए।
पुलकित आर्य के भाई और पिता को जांच पूरी होने तक हिरासत में रखा जाए।
पुलकित के भाई और पिता जांच को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए उन पर तत्काल कार्रवाई हो।
बेटी के गुनाहगारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर फांसी की सजा दी जाए।
बेस्ट सेलिंग टीवी पर छप्पर फाड़ ऑफर्स, 60% तक की छूट|

अंकिता की हत्या के बाद निशाने पर सरकार
अंकिता की हत्या के बाद लोगों के आक्रोश के केंद्र में प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार आ गई है। लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। 18 सितंबर को अंकिता रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। यमकेश्वर स्थित रिजॉर्ट से उसके गायब होने के बाद राजस्व थाने में इसके मालिक पुलकित आर्य ने ही केस दर्ज कराया था। 22 सितंबर तक जब अंकिता नहीं मिली तो फिर परिजनों ने हंगामा शुरू किया। सोशल मीडिया पर मामला गरमाया तो जनसमर्थन अंकिता के परिवार के साथ जुड़ गया। राजस्व थाने से पुलिस में मामला चला गया। जांच शुरू हुई तो इस मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य की संलिप्तता सामने आई।

पुलकित आर्य को 23 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ दो मैनेजर भी हिरासत में लिए गए। पुलिस ने जब दबिश देकर पूछताछ की तो पुलकित आर्य ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने कहा कि शराब के नशे में उसने अंकिता को चिला पावर हाउस नहर में धक्का दिया। अंकिता का शव 24 सितंबर की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। इसके बाद ऋषिकेश एम्स में हुए पोस्टमार्टम में अंकिता के साथ मारपीट की भी बात सामने आई।

पुलिस के सामने पुलकित और उसके दोस्तों ने पूरी घटना को शराब के नशे के कारण अंजाम दिए जाने का खेल रचा था। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ कि अंकिता की हत्या कोल्ड ब्लडेड मर्डर थी। पूरी प्लानिंग के साथ उसकी हत्या की गई। पहले उसे चिला नहर के पास ले जाया गया। उसके साथ मारपीट की गई। मामला सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश ऋषिकेश एम्स के बाहर भी फूटा। कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत सोमवार को अंकिता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...