7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यबिहार में जंगलराज : दोनों तलवों पर ठोकी गईं 9 कीलें, ऐसी...

बिहार में जंगलराज : दोनों तलवों पर ठोकी गईं 9 कीलें, ऐसी हालत में महिला की लाश देख कांप गई रूह

Published on

नालंदा,

बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया. हत्या की बर्बरता इस हद तक थी कि महिला के दोनों पैरों में कीलें ठोकी गई थीं. गुरुवार सुबह बहादुरपुर गांव के लोगों ने सड़क किनारे खेत में एक महिला का शव पड़ा देखा. शव देखकर ग्रामीण सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंका
पुलिस के मुताबिक, महिला नाइटी पहने थी, जिससे यह संदेह गहरा गया कि हत्या से पहले उसके साथ अत्याचार किया गया. मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, शव को बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा सके.हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह साफ हो सकेगी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की भयावह वारदात पहले कभी नहीं देखी गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को बताएं.वहीं, इस मामले पर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...