17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीतिसिर्फ 3 दिन और... दिल्ली में बीजेपी को 2500 रुपये वाला वादा...

सिर्फ 3 दिन और… दिल्ली में बीजेपी को 2500 रुपये वाला वादा याद दिला रही AAP, फ्लाईओवर पर लगाए पोस्टर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। दिल्ली में ‘महिला सम्मान राशि’ को लेकर विपक्ष ने दिल्ली सरकार को घेरा है। आम आदमी पार्टी ने आईआईटी फ्लाईओवर पर पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा है- ‘बस 3 दिन और हर महिला को हर महीने 2500 रुपए’ मिलेंगे। दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) के देवली विधानसभा से विधायक प्रेम चौहान ने पोस्टर लगाया है।

विधायक प्रेम चौहान ने कहा, ‘भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च तक उनके खाते में 2500 रुपए डाले जाएंगे, लेकिन अब तक ये नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने वादा किया था कि पहली कैबिनेट में इसे लेकर प्रस्ताव भी पास किया जाएगा, मगर कैबिनेट तो छोड़िए सदन की भी कार्यवाही समाप्त हो गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा के पास अरविंद केजरीवाल को गाली देने के अलावा कोई और काम नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि 2500 रुपए हर महिला के खाते में 8 मार्च को आ जाएंगे, इसलिए मैं भाजपा को बता देना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी दी है। दिल्ली की जनता 2500 रुपए के वादे को जुमला साबित नहीं होने देगी, उनको 2500 रुपए देने होंगे।’ इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने 2500 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने से जुड़ी योजना को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था।

आतिशी ने संभाला मोर्चा
आतिशी ने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की माताओं और बहनों से यह वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह की योजना पास की जाएगी। यह वादा उन्होंने 31 जनवरी को द्वारका में आयोजित एक रैली में किया था और इसे मोदी की गारंटी बताया था। हालांकि, 20 फरवरी को भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई, लेकिन महिलाओं के लिए 2500 रुपये की योजना पास नहीं की गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 27 साल बाद पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...