15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिसिर्फ मुस्कुरा रहे, क्या कुछ छिपा रहे अशोक गहलोत, 28 का इंतजार...

सिर्फ मुस्कुरा रहे, क्या कुछ छिपा रहे अशोक गहलोत, 28 का इंतजार कीजिए

Published on

नई दिल्ली

तो क्या कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है? जो संकेत हैं उसमें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत इस रेस में आगे बताए जा रहे हैं। कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी के बेहद करीबी गहलोत मौजूदा कांग्रेस सिस्टम में सबसे फिट भी हैं। हालांकि, जब गहलोत से इस बारे में पूछा गया तो हंसकर टाल गए। पार्टी के शीर्ष सूत्रों की माने तो 28 अगस्त को पार्टी की होने वाली बैठक में गहलोत के नाम पर मुहर लग सकती है।

राहुल अध्यक्ष पद संभालने को तैयार नहीं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिर से पार्टी के मुखिया बनने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। ऐसे में पार्टी को किसी ऐसे नेता को इस पद पर बैठा सकती है जो गांधी परिवार का बेहद करीबी हो। हालांकि, लगातार तीसरे दिन जब गहलोत से कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो वो इसे टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि वह अपने दोहरे काम पर ध्यान दे रहे हैं। पहला राजस्थान के सीएम के रूप में और दूसरा गुजरात में पार्टी के चुनाव प्रभारी के रूप में।

पर सस्पेंस तो है
गहलोत ने इतना जरूर कहा कि वह पार्टी के आज्ञाकारी सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी चीफ पर अंतिम फैसला एक सस्पेंस है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी काम देती है वह उसे अनुशासित सिपाही के रूप में पूरा करते हैं। गौरतलब है कि गहलोत गुजरात जाने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंगलवार को मुलाकात की थी। इसके बाद से ही ये चर्चा जोर पकड़ने लगी कि वह जल्द ही जयपुर से दिल्ली शिफ्ट होंगे।

पर यहां फंसा है पेच
पर पार्टी के कई लोगों का मानना है कि अगर गहलोत पार्टी के अध्यक्ष पद स्वीकार करते हैं तो वह राज्य में अपने विश्वासपात्र को अपनी गद्दी सौंपना चाहेंगे। ये शर्त पार्टी के लिए थोड़ी मुश्किल स्थिति पैदा करेगी। क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस में गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है।
कांग्रेस का ‘बूढ़ा शेर’ अशोक गहलोत गुजरात में केजरीवाल के आक्रमण से कांग्रेस को बचा पाएंगे?

काफी टालमटोल के बाद कांग्रेस ने बुधवार को ऐलान किया कि रविवार (28 अगस्त) को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में ऑनलाइन होगी। इसके बाद सोनिया अपना रेग्युलर मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जाएंगी। सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पार्टी लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता की स्थिति से उहापोह है। गहलोत ने दिल्ली में पत्रकारों को बताया था कि कांग्रेस पार्टी अंत समय तक राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष बनने की अपील करती रहेगी।

सूत्रों ने बताया कि एक संभावना ये भी हो सकती है कि सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष बनी रहें और उनकी मदद के लिए कुछ कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाएं। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस प्रस्ताव पर पार्टी में चर्चा हो रही है। प्रियंका गांधी न्यूट्रल पसंद हो सकती हैं।

गहलोत के अलावा इन नामों पर चर्चा
गहलोत के अलावा मुकुल वासनिक, मीरा कुमार, केसी वेणुगोपाल, कुमारी शैलजा और सुशील कुमार शिंदे के नामों की भी चर्चा है। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश भी इस रेस में बताए जा रहे हैं। इस बीच जी-23 के नेता मौजूदा हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा ने हाल ही में दो अहम पदों से इस्तीफा देकर अपनी नाराजगी पार्टी से जता चुके हैं। माना जा रहा है कि अगर पार्टी के चुनाव हुए तो जी-23 धड़ा अपना कैंडिटेट भी खड़ा कर सकता है। या फिर एक और चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी जता सकता है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...