8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया को तोहफे में मिला बकरा, पहले चौंके फिर...

ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया को तोहफे में मिला बकरा, पहले चौंके फिर बाहर ले जाने को कहा, वीडियो वायरल

Published on

ग्वालियर

शनिवार, 29 जुलाई को मध्यप्रदेश के ग्वालियर के महावीर भवन में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सब चौंक गए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे और खटीक समुदाय के कुछ सदस्यों ने उन्हें एक बकरा भेंट किया। यह देखकर वह असहज हो गए और बकरे को छू कर बाहर ले जाने को कहा। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का वहां मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद वह लोगों से मुलाकात कर रहे थे और इस ही दौरान कुछ लोग बकरे को गोद में उठाए उनके पास आ गए।

क्यों किया गया बकरा भेंट?
दरअसल खटीक समाज ने बकरा भेंट इसलिए किया क्योंकि बकरा उनका प्रतीक है और खुशी के मौके पर पूरा का पूरा बकरा भेंट कर सम्मान दिखाया जाता है। गौरतलब है कि सिंधिया लगातार ग्वालियर दौरे पर हैं और वह पिछले 2 दिनों से अलग-अलग संगठनों के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना
सिंधी, मुस्लिम और अन्य समुदायों के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद कमलनाथ के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया मांगने वाले मीडियाकर्मियों को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब दिया और कहा, “कांग्रेस को खुजली क्यों हो रही है”।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिंधी समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लिया जिसके बाद कमल नाथ ने टिप्पणी कर कहा था, “भाजपा ने सिंधी समुदाय को धोखा दिया है क्योंकि पार्टी ने अपने सबसे वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दरकिनार करने में संकोच नहीं किया।”

जब मीडियाकर्मियों ने इस पर सिंधिया से जवाब मांगा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “क्या यह अच्छी बात नहीं है कि मैं समाज में सौहार्द बनाने की कोशिश कर रहा हूं। यह कांग्रेस को क्यों परेशान कर रहा है? इन दिनों मध्यप्रदेश चुनाव के करीब आते ही सियासी बयानबाजी काफी बढ़ गई है, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी पिछले दिनों मध्यप्रदेश का दौरा किया था।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...