नई दिल्ली
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दिन कौन झंडा फहराएगा, इसका जवाब मिल गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए नामित किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार 15 अगस्त 2024 को छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत फहराएंगे।
जीएडी ने खारिज किया झंडा फहराने के लिए आतिशी का नाम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के दिन अपनी जगह दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए नामित किया था। हालांकि उनके इस फैसले को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (जीएडी) ने खारिज कर दिया। इसके लिए नियमों का हवाला दिया गया है। दरअसल बीते सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। उसके बाद उन्होंने दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट को 15 अगस्त के दिन झंडारोहण की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए थे और कहा था कि अरविंद केजरीवाल के मुताबिक इस बार झंडारोहण दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी करेंगी। हालांकि अब दिल्ली एलजी ने कैलाश गहलोत को झंडा फहराने का आदेश दिया है।
कौन हैं कैलाश गहलोत
दिल्ली में इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन कैलाश गहलोत झंडा फहराने वाले हैं। कैलाश गहलोत एक राजनीतिज्ञ और आम आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। वो दिल्ली के गृह मंत्री होने के साथ ही AAP के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जो दिल्ली हैं। कैलाश गहलोत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। उन्होंने महज 16 साल की उमा में दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर काम किया था। साल 2015 में वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और नजफगढ़ की सीट से विधानसभा चुनाव में जीत भी गए। उसके बाद साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने 6,000 वोटों से जीत दर्ज की थी।
