19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीति'कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल जैसा बना देंगे', रमेश...

‘कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल जैसा बना देंगे’, रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है, बीजेपी नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का विवादास्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे. बता दें कि रमेश विधूड़ी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने ये बयान कालकाजी इलाके में बीजेपी के एक कार्यक्रम में दिया.

रमेश बिधूड़ी का विवादास्पद बयान वायरल होने के बाद आजतक ने उनसे बात की और पूछा कि क्या आपने ये बयान दिया है कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे?

इस पर रमेश बिधूड़ी ने कहा कि लालू यादव जी ने हेमा मालिनी के गाल की तरह बिहार की सड़कें बनाने को लेकर बयान दिया था, अगर इनको (कांग्रेस) आज इस बयान से दर्द हुआ है तो हेमा जी प्रतिष्ठित हीरोइन रही हैं और फिल्मों के माध्यम से भारत का नाम रोशन किया है, जो समाज का दर्पण होता है. लेकिन लालू जी आज कांग्रेस के साथ गलबहियां कर रहे हैं, अगर वो बयान गलत थे को कांग्रेस उस पर भी बोले.

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि ‘कांग्रेस के रफ़ूगर पवन खेड़ा एंड कंपनी तलवे चाट कर राजनीति में यहां तक पहुंचे हैं, लोगों की सेवा करके नहीं पहुंचे हैं. दलालियां करके यहां तक पहुंचे हैं, तो पहले वो बोलें कि लालू यादव का बयान गलत है’.

जब रमेश बिधूड़ी से आजतक ने पूछा कि कांग्रेस कह रही है कि ये महिलाओं का अपमान है. इस पर बीजेपी नेता ने कहा कि हेमा मालिनी जी क्या महिला नहीं हैं, कांग्रेस अगर ये पूछ रही है तो कांग्रेस ये पूछे कि हेमा मालिनी और प्रियंका का लेवल बराबर है क्या? प्रियंका जी, हेमा मालिनी के सामने कहीं नहीं ठहरतीं. क्या रमेश बिधूड़ी अपने इस बयान को वापस लेंगे, इस पर खेद प्रकट करेंगे? ये सवाल पूछे जाने पर बीजेपी नेता की ओर से फोन कट हो गया.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...