6.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकमला हैरिस होंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार? जो बाइडेन ने भी किया...

कमला हैरिस होंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार? जो बाइडेन ने भी किया समर्थन

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. उन्होंने इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी और ऐलान किया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. बाइडेन का यह फैसला तब आया है जब डेमोक्रेट पार्टी के बड़े नेता और उनके समर्थक उनसे नाम वापस लेने की अपील कर रहे थे. बाइडेन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उनकी जगह अब डेमोक्रेट की तरफ से उम्मीदवार कौन होगा?

जो बाइडेन 81 साल के हैं और दावा किया जाता है कि उन्हें भूलने की समस्या है. हाल के कार्यक्रमों में वह इतने एक्टिव नहीं लग रहे थे और यही वजह थी कि उनके समर्थक उनकी उम्मीदवारी से निराश थे. पार्टी के भीतर और पार्टी के समर्थकों की तरफ से भी कहा जा रहा था कि कमला हैरिस को बाइडेन की जगह राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

जो बाइडेन ने किया कमला हैरिस को समर्थन
राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा, “मेरे साथी डेमोक्रेट, मैंने नामांकन स्वीकार न करने और अपने कार्यकाल के शेष समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है. 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति चुनना था, और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय रहा है.” बाइडेन ने कहा, “आज मैं कमला को इस वर्ष हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं. डेमोक्रेट – अब एक साथ आने और ट्रंप को हराने का समय आ गया है.”

अगर कमला हैरिस बनीं राष्ट्रपति उम्मीदवार तो क्या होगा?
दो सदियों के अमेरिकी लोकतंत्र में देखा गया है कि मतदाताओं ने बराक ओबामा के रूप में एक ही अश्वेत राष्ट्रपति चुना है लेकिन कोई भी अश्वेत महिला अब तक राष्ट्रपति नहीं बनी हैं. ऐसे में अगर कमला हैरिस को डेमोक्रेट अपना उम्मीदवार बनाती है तो अश्वेत मतदाताओं की एक बड़ी आबादी को लामबंद किया जा सकता है.

कमला हैरिस के सामने ये हो सकती है बड़ी चुनौती
अगर कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया जाता है तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनावी अभियान होगा. मसलन, राष्ट्रपति चुनाव में अब महज तीन महीने का समय रह गया है. ऐसे में उनके लिए कैंपेन करना एक बड़ी चुनौती होगी. डेमोक्रेट पार्टी के भीतर भी कमला हैरिस के नाम को लेकर एक तरह का क्रेज है. अगर वह राष्ट्रपति की उम्मीदवार बनती हैं तो पार्टी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...