21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिकिसानों पर विवादित बोल के बाद बुरी फंसी कंगना, विपक्ष की नाराजगी...

किसानों पर विवादित बोल के बाद बुरी फंसी कंगना, विपक्ष की नाराजगी के बीच जेपी नड्डा ने किया तलब

Published on

नई दिल्ली

किसान आंदोलन के खिलाफ टिप्पणी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को भारी पड़ी है। किसान संगठन और विपक्ष इसपर हमलावर हैं तो खुद उनकी पार्टी ने कंगना के बयान पर नाराजगी जताई है। आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंडी सांसद से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि कंगना रनौत लगभग आधे घंटे तक वहां रहीं। इसके बाद नड्डा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए हरियाणा कोर ग्रुप बैठक में भाग लेने चले गए। बता दें कि कंगना के बयान के तुरंत बाद इससे किनारा करते हुए उन्हें बिना सोचे समझे बोलने के लिए मना किया था।

नड्डा ने कंगना रनौत से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कंगना रनौत से करीब आधे घंटे तक बात की है। इस बारे में खुलकर कुछ सामने नहीं आया है। सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने कंगना को बिना सोचे समझे कुछ भी बोलने से मना किया है। नड्डा के बुलावे को कंगना के लिए एक रिमांइडर या कहें चेतावनी माना जा रहा है। बीजेपी को भी पता है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। अगर थोड़ी भी चूक हुई तो पार्टी सत्ता भी खो सकती है। किसान आंदोलन भी मुख्यत: हरियाणा-पंजाब केंद्रित ही था, ऐसे में कोई भी रिस्क पार्टी नहीं लेना चाहती।

हरियाणा में न हो जाए नुकसान?
अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ, रनौत का बयान राज्य चुनावों में भाजपा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 में, लेकिन भाजपा हरियाणा में 10 सीटों से गिरकर सिर्फ पांच पर आ गई, और कांग्रेस ने राज्य में अपना वोट शेयर 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 43 प्रतिशत कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने उन्हें मंडी के मुद्दों को हल करने के लिए सांसद के रूप में चुना, न कि बेतुके बयान देने के लिए। मैं भाजपा से कहना चाहूंगा कि वह अपने सांसदों को नियंत्रित करे। किसानों के विरोध के बारे में जिस तरह के बयान दिए जा रहे हैं, वे असहनीय हैं।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...