20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयकंझावला केस : 'ये कैसी दोस्त जिसने अपनी फ्रेंड को अकेले छोड़...

कंझावला केस : ‘ये कैसी दोस्त जिसने अपनी फ्रेंड को अकेले छोड़ दिया?’ स्वाति मालीवाल ने की जांच की मांग

Published on

नई दिल्ली

राजधानी के कंझावला में सड़क हादसे मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। हादसे को लेकर जान गंवाने वाली लड़की की एक सहेली और प्रत्यक्षदर्शी निधि सामने आई है। निधि ने घटना को लेकर कहा है कि उसकी सहेली ने उस रात पार्टी के दौरान बहुत अधिक शराब पी रखी थी। हादसे के समय वह अपने होशोहवास में नहीं थी। सहेली निधि के इस खुलासे को लेकर कई सवाल उठने लग गए हैं। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल का कहन है कि ये कैसी सहेली है जो एक्सिडेंट के बाद अपनी फ्रेंड को अकेले छोड़कर भाग गई। महिला आयोग प्रमुख ने कहा कि जान गंवाने वाली लड़की के दोस्त की भी जांच होनी चाहिए।

अपनी ही सहेली का चरित्र हनन कर रही है
स्वाति मालीवाल ने कहा कि हादसे के बाद निधि पुलिस के पास क्यों नहीं गई। मालीवाल ने कहा कि यह लड़की निधि अपने आप को जान गंवाने वाली लड़की की दोस्त कहती है, इतने बड़े हादसे के बाद टीवी पर यह लड़की बेकार की बातें कर रही है। दिल्ली महिला आयोग प्रमुख ने कहा कि खुद को दोस्त बताते हुए अपनी ही सहेली का चरित्र का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि सुबह से ही इस तरह का प्रयास किया जा रहा है। पहले होटल वाले का बयान आता है, अब यह लड़की बोल रही है कि वो तो गुस्सैल थी, वो ऐसी थी, वैसी थी।

कार सवारों को पता था कि गाड़ी में लड़की फंसी है
इससे पहले निधि ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि है उसकी सहेली ने शराब पी हुई थी। निधि हादसे के समय स्कूटी पर पीछे बैठी हुई थी। निधि एक्सिडेंट के बाद मौके से चली गई थी। निधि ने बताया था कि टक्कर लगने के बाद कार सवारों को पता था कि उसकी दोस्त कार में फंसी हुई है। निधि ने यह भी बताया था कि उस कार में कोई म्यूजिक नहीं बज रहा था। निधि के अनुसार हादसे के बाद वह पूरी तरह से डर गई थी। इसलिए उसने पुलिस को फोन नहीं किया।

नए साल की सुबह हुआ था हादसा
दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर की रात स्कूटी सवार 20 साल की लड़की को कार से टक्कर मार दी थी। इसके बाद लड़की कार के नीचे फंस गई थी। इसके बावजूद कार सवार पांच लोगों ने लड़की को तकरीबन 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए थे। इस दौरान लड़की के कपडे़ फट गए थे। वह बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सुबह पुलिस को सड़क पर नग्न अवस्था में उसकी लाश मिली थी।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...