9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकन्नौज: 'जेवर बेचकर करा रही इलाज', झलका हैवानियत की शिकार बच्ची की...

कन्नौज: ‘जेवर बेचकर करा रही इलाज’, झलका हैवानियत की शिकार बच्ची की मां का दर्द

Published on

कानपुर,

कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कन्नौज की 12 वर्ष की मासूम बच्ची की मां का दर्द छलका है. उन्होंने कहा कि बेटी के साथ हैवानियत की कोशिश करने का आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया. हम लोग मुस्लिम हैं, आरोपी हिंदू है. इसीलिए पुलिस ढीली है. अगर वह मुस्लिम होता, तो उसके घर पर अब तक बुलडोजर चल जाता. मैं अपने जेवर बेचकर बच्ची का इलाज करा रही हूं.

बताते चलें कि मामला कन्नौज के तिरवा इलाके का है. यहां रविवार को एक बच्ची सरकारी गेस्ट हाउस के परिसर में खून से लथपथ और दर्द से कराहते हुए मिली थी. उसे पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया था. बाद में बच्ची को इलाज के लिए कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया.

चंदा मांगकर इलाज करवा रहा है परिवार
बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रीजेंसी में एडमिट कराया गया. बच्ची फिलहाल आईसीयू में है, जहां उसकी हालत नाजुक है. डॉक्टरों का पूरा पैनल उसके इलाज में लगा है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हम बालिका की स्थिति के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं.परिवार का कहना है कि अब तक हम इलाज के लिए 40 हजार रुपए जमा कर चुके हैं. इलाज के लिए और पैसों की जरूरत है, लिहाजा हम चंदा मांग रहे हैं. प्रशासन को हमारी मदद करनी चाहिए.

सीसीटीवी में बच्ची के साथ दिखा था एक युवक
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया, ‘गेस्ट हाउस के गार्ड ने बच्ची को खून से लथपथ और दर्द से कराहती देखा, तो पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद गेस्ट हाउस में लगे एक कैमरे से सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं. इसमें एक युवक नाबालिग से बात करता नजर आ रहा है.उन्होंने आगे कहा, “युवक की पहचान की जा रही है. लड़की रविवार को गुल्लक खरीदने के लिए घर से निकली थी. मगर, वह जब काफी देर होने के बाद भी घर नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया था.”

मानवीयता हुई शर्मसार
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो मानवीयता को शर्मसार करने वाला है. बच्ची इशारे में मदद की गुहार लगा रही है. मगर, राहगीर घायल नाबालिग की मदद करने की बजाय उसका अलग-अलग एंगल से वीडियो बना रहे थे. बाद में वीडियो में एक पुलिसकर्मी गोद में लड़की को उठाता है और फिर ऑटो रिक्शा में अस्पताल ले जाते हुए दिखता है.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...