23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यकराची बेकरी हैदराबाद में तोड़फोड़, जमकर बवाल, जानें सिंधी परिवार के इस...

कराची बेकरी हैदराबाद में तोड़फोड़, जमकर बवाल, जानें सिंधी परिवार के इस भारतीय ब्रांड पर 72 साल बाद क्या विवाद

Published on

हैदराबाद

लोगों के एक समूह ने हैदराबाद की ‘कराची बेकरी’ के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ऐसा यहां बीते दिनों से रोज हो रहा है। कोई न कोई संगठन, हिंदू संगठन और स्थानीय लोग कराची बेकरी का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। हाथों में तिरंगा लिए और गले में भगवा गमछा डाले लोग कराची बेकरी के सामने पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं। शमशाबाद स्थित कराची बेकरी स्टोर के सामने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। रविवार को यह मामला इतना बढ़ गया कि प्रदर्शनकारियों ने दुकान के नाम वाले बोर्ड को डंडे से मारकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। तोड़फोड़ की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़कर भगाया।

इधर विवाद बढ़ने पर बेकरी के मालिकों ने दुकान के बाहर लगे बोर्ड को आधा ढक दिया। उन्होंने इसे इस तरह के ढका कि उसका कराची छिप गया और सिर्फ बेकरी नजर आ रहा था। वहीं कराची बेकरी के आसपास भारी पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।

पुलिस में दर्ज हुआ केस
आरजीआई हवाई अड्डा पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन करके ग्राहकों को बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। शहर स्थित कराची बेकरी एक ब्रांड है और उनकी बेकरी की चेन है। बेकरी के मालिकों ने पहले स्पष्ट किया था कि उनकी बेकरी सौ फीसदी भारतीय ब्रांड है।

बंटवारे के बद भारत आए खानचंद ने की थी स्थापना
कुछ समूह पाकिस्तान के एक शहर के साथ इसके संबंध का हवाला देते हुए नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। पिछले सप्ताह विशाखापत्तनम में भी विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसमें भारत और पड़ोसी देश के बीच संघर्ष के बीच कराची बेकरी का नाम बदलने की मांग की गई थी। कराची बेकरी के प्रवर्तक राजेश रामनानी और हरीश रामनानी ने कहा कि उनके ब्रांड की स्थापना 1953 में हैदराबाद में उनके दादा खानचंद रामनानी ने की थी। वह भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद विभाजन के दौरान पाकिस्तान से भारत आ गए थे।

‘कराची ब्रांड हमारा इतिहास’
राजेश और हरीश ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, पुलिस महानिदेश (डीजीपी) और पुलिस से कराची बेकरी की ब्रांड पहचान को बनाए रखने व किसी भी जबरन नाम परिवर्तन को रोकने में मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं। हमारा नाम हमारे इतिहास का हिस्सा है, हमारी राष्ट्रीयता का नहीं। वास्तविकता यह है कि यह भारत के हैदराबाद का ब्रांड है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...