9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकर्नाटक: BJP विधायक ने सोनिया गांधी को कहा विषकन्या, खड़गे के जहरीले...

कर्नाटक: BJP विधायक ने सोनिया गांधी को कहा विषकन्या, खड़गे के जहरीले सांप वाले बयान पर बढ़ी तकरार

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है. सभी पार्टियां सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं. इसी बीच नेताओं की बदजुबानी भी शुरू हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उन्हें जहरीले सांप की तरह बताया था. अब बीजेपी विधायक खड़गे पर पलटवार करते हुए बदजुबानी में एक कदम और आगे निकल गए. बीजेपी विधायक ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ बता दिया.

बीजेपी विधायक बासनगौड़ा ने कोप्पल में एक जनसभा के दौरान सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ बताया. बासनगौड़ा ने कहा, ”पूरी दुनिया ने मोदी को माना. अमेरिका ने एक समय उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था, बाद में उन्होंने रेड कार्पेट बिछाया और मोदी का स्वागत किया.”

बासनगौड़ा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ”अब वे (खड़गे) उनकी (पीएम मोदी की) तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे. लेकिन जिस पार्टी में आप (खड़गे) नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विष कन्या है? सोनिया ने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया.”

इससे पहले गुरुवार को एक जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा था, मोदी जहरीले सांप की तरह हैं. आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे. आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे. आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे.

खड़गे ने दी सफाई
बीजेपी मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साध रही है. उधर, विवाद बढ़ते देख खड़गे ने अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा, BJP की विचारधारा विभाजनकारी, वैमनस्यपूर्ण, गरीबों व दलितों के प्रति नफरत व पूर्वाग्रह से भरी है. मैंने इसी नफरत व द्वेष की राजनीति की चर्चा की. मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में यह बात नहीं की. मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता. मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this